खैरी बिजेवाड़ा ग्राम पंचायत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया

सुनो सुनो रिपोर्ट | रामटेक | तहसील की खैरी बिजेवाड़ा ग्राम पंचायत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन सरपंच रणवीर यादव ने किया। इस अवसर पर महिलाओं के सम्मान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत ने महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) की परीक्षा पास होने पर महेश्वरी सुरेश नाटकर का सत्कार किया। महेश्वरी रामटेक तहसील के हिवरा (हिवरी) गांव की निवासी हैं। वे बचपन से ही प्रतिभाशाली रही हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय परिजनों और गुरुओं को दिया। जिला भाजपा (ग्रामीण) महामंत्री उदयसिंह उर्फ गज्जू यादव और सरपंच रणवीर यादव ने उन्हें सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में समाजसेवी पल्लवी आशीष जायसवाल और मनीषा उदयसिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। इस अवसर पर नलिनीताई चौधरी, रश्मि कथिकर, विशाखा रणवीर यादव, नंदाताई मस्के, एकलव्य शाला की प्राचार्य रूपाताई बोरिकर, जयाताई राठौड़, पंचशीला खोब्रागड़े, वनिता मेश्राम, कल्पना मस्के, संघमित्रा अंबाडे और मीना खोब्रागड़े की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत क्रांतिज्योति सावित्र...