रामटेक : शीतलवाड़ी में शीतला माता मंदिर मार्ग का मुरमीकरण पूर्ण

चारगांव रोड की तरफ का हिस्सा।

सुनो सुनो रिपोर्ट |

रामटेक | शीतलवाड़ी-परसोड़ा ग्रामपंचायत अंतर्गत चारगांव रोड से लगे शीतला माता मंदिर मार्ग का मुरमीकरण पूरा हो गया है। इससे स्थानीय लोगों ने खुशी व्यक्त की है।

मंदिर मार्ग की तरफ का हिस्सा।

दरअसल, इस ले आउट में एक मंदिर और तीन मकान हैं। मंदिर और उससे जुड़ा मकान कई वर्ष पुराना है। अन्य दो मकान 10-12 साल पहले बने। तब से शीतला माता मंदिर मार्ग का मुरमीकरण नहीं हुआ था। पिछले वर्ष सरपंच मदन सावरकर के कार्यकाल में तत्कालीन वार्ड सदस्य नितिन कापसे के प्रयासों से इस मार्ग पर मुरमीकरण की शुरुआत हुई थी। इससे स्थानीय निवासियों को थोड़ी राहत मिली थी। हालांकि, मुरमीकरण का बड़ा कार्य बाकी था। 

ले-आउट का मार्ग।

इस वर्ष सरपंच डॉ. जयश्री मड़ावी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में शीतला माता मंदिर मार्ग का मुरमीकरण पूर्ण हुआ। इस कार्य में वार्ड सदस्यों प्रभा देवढकले और धर्मराज रहाटे ने भरपूर योगदान दिया। दोनों ने कार्यस्थल पर अधिक से अधिक समय देकर मुरमीकरण कराया। प्रभा देवढकले दूसरी बार वार्ड सदस्य बनी हैं। जबकि धर्मराज रहाटे को ग्राम पंचायत के कार्यों का दीर्घ अनुभव है। वे पूर्व में खैरी-बिजेवाड़ा ग्राम पंचायत के सरपंच भी रहे हैं। मुरमीकरण के कार्य में वार्ड सदस्यों विक्रांत नंदेश्वर और श्री येलुरकर का भी योगदान रहा। 

एक साल पहले, जब मार्ग पर केवल झाड़ियां थीं।

स्थानीय नागरिकों ने उक्त सभी पूर्व एवं वर्तमान ग्राम पंचायत पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है। साथ ही उन्हें क्षेत्र के सभी विकासकार्यों के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

****



टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

रामटेक से महायुति के उम्मीदवार आशीष जैस्वाल जीते

नागपुर : स्कूल बस पलटी, छात्रा की मौत, कई विद्यार्थी घायल

सावनेर से महायुति के उम्मीदवार आशीष देशमुख जीते

कामठी से महायुति के उम्मीदवार चंद्रशेखर बावनकुले जीते

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

जिला परिषद पर सरकार के 65.26 करोड़ बकाया : यादव