रामटेक का जवान ड्यूटी के दौरान कर्नाटक में शहीद

@ शामकुमार रहाटे |

रामटेक | कर्नाटक के बेलगांव में रामटेक का एक जवान ड्यूटी के दौरान शहीद हो गया। जवान का नाम अक्षय अशोक भिलकर (26) है। इस समाचार से रामटेक में शोक का वातावरण व्याप्त हो गया है ।

बताया गया है कि अक्षय मराठा रेजिमेंट के जवान थे। वे  23 जून 2017 को सेना में भर्ती हुए थे। अक्षय रविवार को सेना के कैंप में वाहन अनलोड करा रहे थे। इसी दौरान ड्राइवर ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। पीछे ही खड़े अक्षय वाहन की चपेट में आ गए। इससे उनका निधन हो गया।

अक्षय का पार्थिव मंगलवार सुबह 10 बजे विमान से नागपुर पहुंचाया जाएगा। वहां से कामठी कैंट के वाहन से रामटेक लाया जाएगा। रामटेक शहर के बस स्टैंड एवं गांधी चौक में अक्षय को श्रद्धांजलि दी जाएगी। अंबाला घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

****



टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

रामटेक से महायुति के उम्मीदवार आशीष जैस्वाल जीते

नागपुर : स्कूल बस पलटी, छात्रा की मौत, कई विद्यार्थी घायल

सावनेर से महायुति के उम्मीदवार आशीष देशमुख जीते

कामठी से महायुति के उम्मीदवार चंद्रशेखर बावनकुले जीते

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

जिला परिषद पर सरकार के 65.26 करोड़ बकाया : यादव