रामटेक : शीतलवाड़ी में दिनदहाड़े लूट, महिला से मंगलसूत्र छीना

प्रतीकात्मक चित्र।

@ सुनो सुनो रिपोर्ट |

रामटेक | तहसील के शीतलवाड़ी ग्राम में दिनदहाड़े लूट का मामला सामने आया है। अज्ञात झपटमार ने एक महिला से सोने का मंगलसूत्र छीन लिया। महिला पति के साथ सड़क पर पैदल जा रही थी। वारदात शुक्रवार दोपहर 3:30 बजे के करीब हुई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार रामटेक शहर के शास्त्री वार्ड निवासी पीड़िता लक्ष्मी खोड़े (61) ने मामले की शिकायत की। इसके अनुसार लक्ष्मी एवं उनके पति खुशालराव खोड़े शादी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। बेटे ने दोनों को वाहन से शीतलवाड़ी तक पहुंचाया। वहां से पति-पत्नी विवाह स्थल पर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान ऑटोमेटिक स्कूटर पर सवार एक व्यक्ति आया। उसने सिर पर काली टोपी लगाई थी। वह काले रंग की शर्ट एवं सफेद रंग की फुलपैंट में था। आरोपी ने गले में सफेद रंग का स्कार्फ भी लपेटा था। उसने लक्ष्मी के गले से सोने का मंगलसूत्र छीन लिया। मंगलसूत्र 2.5 तोले का था। इसकी अनुमानित कीमत 65,000 रुपए है। मंगलसूत्र झपटने के बाद आरोपी भाग गया।

रामटेक पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 392 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक श्रीकांत लांजेवार कर रहे हैं।

****




टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

आचार संहिता : ‘लाडकी बहिन’ योजना के अग्रिम भुगतान पर रोक!

महाराष्ट्र : 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

खैरी बिजेवाड़ा ग्राम पंचायत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को यश

नवरात्र पर कविता : सरस्वती ने शील तो/ लक्ष्मी ने वैभव दे दिया/ शक्ति दुर्गा कालिका से/ क्षमा पृथ्वी से लिया