महिला आरक्षण बिल लोकसभा में पारित होना नारी-शक्ति का वंदन : कुकरेजा

वीरेन्द्र कुकरेजा (फाइल फोटो)

@महेश कुमार शर्मा

नागपुर| भाजपा व्यापारी आघाड़ी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र कुकरेजा ने बुधवार को लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पारित किए जाने को सरकार की बड़ी जीत निरूपित करते हुए कहा कि इससे महिला उद्यमियों को भी काफी लाभ होगा। इसे सरकार द्वारा नारी-शक्ति का वंदन कहना चाहिए।

कुकरेजा ने विश्वास व्यक्त किया कि राज्यसभा में भी यह बिल निर्विघ्न पास होकर कानून का स्वरूप ले लेगा। कुकरेजा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारों ने 1992 से किसी न किसी बहाने इस विधेयक को  पारित होने नहीं दिया था। अब भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने एड़ी-चोटी का जोर लगाकर देश की महिलाओं के हित में अपना वादा निभाया। यह बिल महिला-पुरुष समानता की दिशा में भी मील का पत्थर साबित होगा, जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विशेष अभिनंदन के पात्र हैं। उन्हीं के सशक्त नेतृत्व में भारत 'विश्व-गुरु' बनने की राह पर अग्रसर है।

*****



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

आचार संहिता : ‘लाडकी बहिन’ योजना के अग्रिम भुगतान पर रोक!

महाराष्ट्र : 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

खैरी बिजेवाड़ा ग्राम पंचायत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को यश

नवरात्र पर कविता : सरस्वती ने शील तो/ लक्ष्मी ने वैभव दे दिया/ शक्ति दुर्गा कालिका से/ क्षमा पृथ्वी से लिया