नागपुर : 'यशोदा कृष्ण - राधा कृष्ण' रूप सज्जा स्पर्धा में नन्हों ने मोहा मन
@ सुनो सुनो रिपोर्ट |
नागपुर | संस्कार भारती, उत्तर नागपुर व साधना सहकारी बैंक के संयुक्त तत्वावधान में जरीपटका में आयोजित 'यशोदा कृष्ण-राधा कृष्ण' रूप सज्जा स्पर्धा में नन्हे-मुन्नों ने आकर्षक परिधान धारण कर मन मोहा। साधना सहकारी बैंक के चेयरमैन घनश्यामदास कुकरेजा समारोहाध्यक्ष, पूर्व नगरसेविका प्रमिला मथरानी प्रमुख अतिथि, संस्था के नगर कार्याध्यक्ष वीरेन्द्र चांडक विशेष अतिथि व आकाशवाणी की पूर्व वरिष्ठ उद्घोषिका श्रद्धा भारद्वाज ने मुख्य वक्ता के रूप में मार्गदर्शन किया।
संयोजक मोहन गंगवानी व सह-संयोजक अशोक जेसवानी ने अतिथियों का स्वागत किया। विभिन्न वर्गों में हीर, महक मोरयानी, पंशुल, प्रीत वीरवानी, सूरज, खुशी सचदेव, विवान माखीजा, सांझ डेम्ब्रा, भाविक सेतिया, प्रीत गंगवानी, वैदेही पराते, अश्वरा कोटांगले पुरस्कृत घोषित किए गए। पुरस्कार हीरा स्वीट्स, महाकाली नमकीन, रूपचंंद रामचंदानी, बंटी चेलानी, पप्पू दौलतानी, मनोहरलाल आसूदानी, घनश्याम दासवानी, प्रीतम भोजवानी, रमेशलाल तलड़ा, तुलसी वंजानी, श्रीचंद चावला, कन्हैया बिल्डिंग नीड्स की ओर से प्रायोजित किए गए।
निर्णायक का दायित्व श्रद्धा भारद्वाज, मुग्धा बोबड़े और अमृता पांडव ने निभाया। संचालन सारा सचदेव, वंशिका केसवानी, वंदना राधवानी व प्रीति केवलरामानी ने किया। सफलतार्थ परमानंद कुकरेजा, गिरिधारी, श्रीचंद जेठानी, नीता सहारे, श्रीकांत बंगाले आदि प्रयासरत रहे। आभार विनायक नंदेश्वर ने माना।
***




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें