कलमेश्वर : सोनपुर में शराब के विवाद में युवक की हत्या, तीन गिरफ्तार

@ एड. प्रदीप खांबलकर |

सावनेर | कलमेश्वर तहसील के सोनपुर (आदासा) इलाके में तीन बदमाशों ने मिलकर युवक की हत्या कर दी। युवक के भाई को घायल कर दिया। आरोपियों एवं पीड़ितों के बीच शराब के लिए पैसे मांगने का विवाद हुआ था। सावनेर पुलिस ने यह जानकारी  दी। सोनपुर (आदासा) सावनेर पुलिस स्टेशन की सीमा में है।

पुलिस के अनुसार सोनपुर (आदासा) निवासी अतुल गायकवाड (36) ने मामले की शिकायत की। इसके अनुसार फरियादी के बड़े भाई अमोल गायकवाड (37) का आरोपियों अंकित कडु, प्रवीण उईके और प्रभाकर कोहले से शराब के पैसों के लिए विवाद हुआ था। इस पर आरोपियों ने अमोल से मारपीट की। अमोल का भाई अतुल आरोपियों को समझाने पहुंचा। आरोपियों ने उससे भी मारपीट की। आरोपियों ने अमोल और अतुल पर मुक्कों और लाठी से वार किया। इससे अमोल की मौत हो गई। जबकि अतुल घायल हो गया। सभी आरोपी सोनपुर (आदासा) के निवासी हैं। घटना के बाद आरोपी फरियादी की मोटरसाइकिल पर सवार होकर भाग गए।

सावनेर पुलिस स्टेशन में आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धाराओं 302, 324, 506, 34 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक शरद भस्मे कर रहे हैं।

 ****


टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

आचार संहिता : ‘लाडकी बहिन’ योजना के अग्रिम भुगतान पर रोक!

महाराष्ट्र : 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

खैरी बिजेवाड़ा ग्राम पंचायत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को यश

नवरात्र पर कविता : सरस्वती ने शील तो/ लक्ष्मी ने वैभव दे दिया/ शक्ति दुर्गा कालिका से/ क्षमा पृथ्वी से लिया