एशियन गेम्स में भारत की महिला क्रिकेट टीम ने स्वर्ण पदक जीता

वर्ल्ड मीडिया  रिपोर्ट | 

हांगजो (चीन) | भारत की महिला क्रिकेट टीम ने एशियाई खेलों में देश को दूसरा स्वर्ण पदक दिला दिया है। महिला टीम ने सोमवार को खेले गए फाइनल मैच में श्रीलंका को 19 रन से हराया।

भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 116 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम आठ विकेट पर 97 रन ही बना सकी।

भारत के लिए स्मृति मंधाना ने सबसे अधिक 46 रन बनाए। जेमिमा रोड्रिग्स ने 42 रन की पारी खेली। भारत के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा। नियमित अंतराल पर विकेट हासिल किए। श्रीलंका को आखिरी ओवर में 25 रन बनाने थे। उनके पास सिर्फ तीन विकेट थे। श्रीलंका टीम आखिरी ओवर में सिर्फ तीन रन बना सकी। भारत के लिए तितास साधु ने तीन विकेट हासिल किए। श्रीलंका को रजत पदक मिला।

इसके पहले पुरुषों की 10 मीटर राइफल टीम ने देश के लिए एशियाई खेलों में पहला गोल्ड मेडल जीता। भारत ने रविवार को तीन रजत पदक समेत कुल पांच पदक जीते थे। भारत के खाते में अब दो गोल्ड और तीन सिल्वर समेत कुल 11 पदक हैं।

***



टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

आचार संहिता : ‘लाडकी बहिन’ योजना के अग्रिम भुगतान पर रोक!

कन्हान : डेढ़ लाख के अवैध कैप्सूल जब्त, आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र : 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को

वर्धा : समृद्धि एक्सप्रेसवे पर ट्रक और कार की टक्कर में छह लोगों की मौत

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को यश