कन्हान : सूने मकान से 3.58 लाख के आभूषण व नकदी चोरी

प्रतीकात्मक चित्र।

सुनो सुनो रिपोर्ट | 

कन्हान (पारशिवनी) | कन्हान के संताजी नगर में सूने मकान से अज्ञात चोर ने  3,58,000 रुपए के आभूषण एवं नकदी चुरा ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार फरियादी सुनीता यादव (44) ने शिकायत दर्ज कराई। इसके अनुसार घटना के रोज फरियादी मायके गई थी। जबकि दो बेटे घर और गेट पर ताला लगाकर दोपहिया की सर्विसिंग कराने के लिए कामठी गए थे। लौटने पर देखा कि गेट और घर पर ताला नहीं लगा है। फरियादी के बेटे घर के अंदर गए। वहां सामान बिखरे पड़े थे। बेडरूम में रखी अलमारी से करीब 3,28,000 रुपए के 14 आभूषण एवं 30,000 रुपए की नकदी नदारद थी। इस तरह करीब 3,58,000 रुपए का माल चुराया गया था। 

कन्हान पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धाराओं 457 और 380 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। आगे की जांच पुलिस निरीक्षक सार्थक नेहते कर रहे हैं।

****




टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

रामटेक से महायुति के उम्मीदवार आशीष जैस्वाल जीते

नागपुर : स्कूल बस पलटी, छात्रा की मौत, कई विद्यार्थी घायल

सावनेर से महायुति के उम्मीदवार आशीष देशमुख जीते

कामठी से महायुति के उम्मीदवार चंद्रशेखर बावनकुले जीते

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

जिला परिषद पर सरकार के 65.26 करोड़ बकाया : यादव