कांद्री- कन्हान में ब्लास्टिंग के कारण मकान गिरा, पिता-पुत्री की मौत

@ सुनो सुनो रिपोर्ट |

कन्हान (पारशिवनी) | कांद्री-कन्हान में डब्ल्यूसीएल की ब्लास्टिंग के कारण एक मकान गिर गया। हादसे में पिता और पुत्री की मौत हो गई। दुर्घटना सोमवार को दोपहर करीब 12:45 बजे हुई। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार कांद्री-कन्हान में कमलेश कोटेकर (34) का मकान है। दोपहर को कोटेकर और उनकी बेटी याद्वी (6) मकान में थे। उसी दौरान डब्ल्यूसीएल खदान परिसर में ब्लास्टिंग की जा रही थी। ब्लास्टिंग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कोटेकर का मकान गिर गया। मकान के मलबे में पिता-पुत्री दब गए। उन्हें निकालकर नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने पिता और बेटी को मृत घोषित कर दिया। 

कन्हान पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। खबर लिखे जाने तक डब्ल्यूसीएल की ओर से हादसे के संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया था। इस हादसे से परिसर में रोष है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में ब्लास्टिंग को लेकर नियमों का उल्लंघन होता रहा है। ग्राम पंचायत एवं ग्रामीणों ने कई बार शिकायत की। इसके बावजूद समस्या हल नहीं की गई। अधिकारियों ने लापरवाही दिखाई। इसी वजह से हादसा हुआ। 

रामटेक-पारशिवनी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता उदयसिंह उर्फ गज्जू यादव एवं उनके सहयोगी घटना स्थल पहुंचे। यादव ने कहा कि दुख की घड़ी में वे पीड़ित परिवार के साथ हैं। वे पीड़ित परिवार को हर संभव मदद उपलब्ध कराएंगे। इस समय बैसाकू जनबंधु, अमोल कोसरे, अमित सिंह, शानू शेख, गोलू शेख आदि उपस्थित थे।

****

 


टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

आचार संहिता : ‘लाडकी बहिन’ योजना के अग्रिम भुगतान पर रोक!

महाराष्ट्र : 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

खैरी बिजेवाड़ा ग्राम पंचायत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को यश

नवरात्र पर कविता : सरस्वती ने शील तो/ लक्ष्मी ने वैभव दे दिया/ शक्ति दुर्गा कालिका से/ क्षमा पृथ्वी से लिया