खापरखेड़ा से ट्रक चोरी, पुलिस ने 24 घंटे में कटंगी-सिवनी रोड पर जब्त किया

@ एड. प्रदीप खांबलकर |

खापरखेड़ा (सावनेर) | खापरखेड़ा से एक ट्रक चोरी हो गया। पुलिस ने 24 घंटे में ट्रक खोज लिया। ट्रक कटंगी-सिवनी रोड पर जब्त किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार चोर ट्रक लेकर खापरखेड़ा से भागे। ट्रक मालिक ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की।  विभिन्न मार्गों पर लगे सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि ट्रक खापरखेडा, कामठी, नागपुर, मौदा, भंडारा, तुमसर, खैरलांजी होते हुए मध्यप्रदेश के कटंगी पहुंच गया है।

पुलिस के डीबी पथक ने सिवनी रोड से होते हुए ट्रक का पीछा किया।  ट्रक कटंगी-सिवनी रोड पर आरी गांव से जाता दिखा। पुलिस को देखकर दो चोर ट्रक से कूदकर जंगल में भाग गए। जंगल घना है। पुलिस ने ट्रक जब्त कर  लिया है। ट्रक की कीमत करीब 6 लाख रुपए बताई गई है।  

फरियादी  अकित मिश्रा  (उम्र- 26 साल, रहवासी- दहेगाव रंगारी)  ने  मामले  की  मौखिक  शिकायत  की थी। खापरखेड़ा पुलिस स्टेशन में दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

पुलिस टीम ने 24 घंटे के भीतर ट्रक खोज लिया। फरियादी को ट्रक सौंप दिया गया है। ट्रक मालिक ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। यह कार्रवाई प्रभारी थानेदार दीपक कांक्रेडवार एवं उनके सहयोगियों उमेश ठाकरे, आशीष भुरे, शैलेश यादव, राजू भोयर, मुकेश वाघाडे, राजकुमार साकेत ने पूरी की।

****




टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

आचार संहिता : ‘लाडकी बहिन’ योजना के अग्रिम भुगतान पर रोक!

महाराष्ट्र : 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को यश

देश : शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री की घोषणा- 14,500 'पीएम श्री स्कूल' विकसित किए जाएंगे

नवरात्र पर कविता : सरस्वती ने शील तो/ लक्ष्मी ने वैभव दे दिया/ शक्ति दुर्गा कालिका से/ क्षमा पृथ्वी से लिया