सावनेर : देशी पिस्तौल के साथ बदमाश गिरफ्तार, खापरखेड़ा में की थी मारपीट


@ एड. प्रदीप खांबलकर |

खापरखेड़ा (सावनेर) | पुलिस ने सोमवार को केलवद में अवैध देशी पिस्तौल के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया। आरोपी ने खापरखेड़ा में अपने दो साथियों के साथ मिलकर एक युवक से गंभीर मारपीट की थी। युवक के दोनों हाथ तोड़ दिए थे। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार स्थानीय अपराध शाखा का पथक सावनेर परिसर में गश्त लगा रहा था। पथक को गोपनीय सूचना मिली कि केलवद के मंगसा गांव में एक बदमाश देशी पिस्तौल लेकर मोटरसाइकिल से घूम रहा है। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। उसके पास से लोहे की देशी पिस्तौल, जिंदा कारतूस और मोटरसाइकिल जब्त की। 

आरोपी का नाम विक्की चंद्रिकापुरे (35) है। वह खापरखेड़ा के पिपला डाग बंगला परिसर निवासी है। जब्त देशी पिस्तौल 20,000 रुपए, जिंदा कारतूस 2,000 रुपए और मोटरसाइकिल 80,000 रुपए की बताई जा रही है। इस तरह पुलिस ने आरोपी से  1,02,000 रुपए का मुद्देमाल जब्त किया। केलवद पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

आरोपी विक्की और उसके साथियों पवन नेवारे व गौतम चंद्रिकापुरे के खिलाफ गंभीर मारपीट का एक मामला खापरखेड़ा पुलिस स्टेशन में भी दर्ज किया गया है।  पवन और गौतम भी खापरखेड़ा के निवासी हैं। इन पर आरोप हैं कि इन्होंने रविवार को छिंदवाड़ा निवासी अजय मोहोबिया (20) से मारपीट कर उसके दोनों हाथ तोड़ दिए थे। 

आरोपियों के खिलाफ पीड़ित के मामा खापरखेड़ा निवासी प्रकाश ताडेकर (26) ने पुलिस में शिकायत की थी।  पीड़ित मामा से मिलने खापरखेड़ा आया था। इस दौरान आरोपी उसे जबरन बाइक में बिठाकर दहेगांव ले गए। उससे कहा कि वह गांव के मित्र राष्ट्रपाल और आकाश ताडेकर के साथ क्यों घूम रहा है?

आरोपियों ने पीड़ित को धमकाया। लोहे की पाइप से मारपीट कर पीड़ित के दोनों हाथ तोड़ दिए। उसके बाद पीड़ित को फरियादी की दुकान पर लाकर छोड़ दिया। अब पीड़ित खापरखेड़ा के निजी अस्पताल में भर्ती है। खापरखेड़ा पुलिस स्टेशन में आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धाराओं 326, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

***



टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

आचार संहिता : ‘लाडकी बहिन’ योजना के अग्रिम भुगतान पर रोक!

महाराष्ट्र : 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को यश

देश : शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री की घोषणा- 14,500 'पीएम श्री स्कूल' विकसित किए जाएंगे

नवरात्र पर कविता : सरस्वती ने शील तो/ लक्ष्मी ने वैभव दे दिया/ शक्ति दुर्गा कालिका से/ क्षमा पृथ्वी से लिया