सैफ फुटबाॅल चैंपियनशिप : लेबनान को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत

@ सुनो सुनो नेटवर्क |

बेंगलुरु | सैफ फुटबाॅल चैंपियनशिप 2023 के सेमीफाइनल मैच में भारत ने लेबनान को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हरा दिया। मैच में निर्धारित समय सीमा तक दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर सकी थीं।

इसके बाद 15 मिनट के अतिरिक्त समय में भी कोई गोल नहीं हुआ। इस स्थिति में मैच पेनल्टी शूटआउट में पहुंच गया। तब भारतीय टीम ने 4-2 के साथ मैच जीत लिया। 

भारतीय टीम के लिए सुनील छेत्री, अनवर अली, नाओरेम महेश सिंह और उदांता सिंह कुमाम ने गोल किए। वहीं, लेबनान के लिए वालिद शऊर और मोहम्मद सादेक ही गोल कर सके। जबकि हसन मातोक और खलील बदेर चूक गए।

फाइनल में टीम इंडिया का मुकाबल कुवैत से होगा। कुवैत ने बांग्लादेश को 1-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। कुवैत की ओर से एकमात्र गोल अब्दुल्लाह अल ब्लोशी ने किया।

यह आयोजन बेंगलुरु के श्री कांतीरावा स्टेडियम में 21 जून को शुरू हुआ था, जो कि 4 जुलाई तक चलेगा।  भारत मौजूदा चैंपियन है। इसने 2021 में फाइनल में नेपाल को हराकर यह खिताब जीता था।

******


टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

आचार संहिता : ‘लाडकी बहिन’ योजना के अग्रिम भुगतान पर रोक!

महाराष्ट्र : 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को यश

देश : शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री की घोषणा- 14,500 'पीएम श्री स्कूल' विकसित किए जाएंगे

नवरात्र पर कविता : सरस्वती ने शील तो/ लक्ष्मी ने वैभव दे दिया/ शक्ति दुर्गा कालिका से/ क्षमा पृथ्वी से लिया