राकांपा में विद्रोह : अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली, 8 अन्य नेता भी मंत्री बने

@ सुनो सुनो नेटवर्क |

मुंबई  | महाराष्ट्र में रविवार को बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम हो गया। राकांपा के वरिष्ठ नेता अजित पवार ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। उनके साथ राकांपा के आठ अन्य नेता भी मंत्री बन गए। 

राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल रमेश बैस ने उक्त सभी को मंत्री पद की शपथ दिलाई। आठ मंत्रियों में छगन भुजबल, दिलीप वलसे पाटील, हसन मुशरिफ, धनंजय मुंडे, अदिति तटकरे, धर्मराव अत्राम, अनिल पाटिल और संजय बनसोडे शामिल हैं। 

राजभवन में विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर मौजूद थे। उन्होंने कहा कि अजित पवार ने निचले सदन में विपक्ष के नेता के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया है। राजभवन में विधानसभा उपाध्यक्ष नरहरि जिरवाल और राकांपा के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल भी मौजूद थे।  प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने दावा किया कि राकांपा के 53 विधायकों में से 40 का राज्य सरकार को समर्थन है। 

बता दें कि एक साल पहले इसी तरह शिवसेना में फूट पड़ने के बाद एकनाथ शिंदे सरकार बनी थी। शिवसेना में शिंदे के विद्रोह के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद महाविकास आघाड़ी सरकार गिर गई थी। शिंदे ने 30 जून 2022 को मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

****



टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

आचार संहिता : ‘लाडकी बहिन’ योजना के अग्रिम भुगतान पर रोक!

महाराष्ट्र : 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को यश

देश : शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री की घोषणा- 14,500 'पीएम श्री स्कूल' विकसित किए जाएंगे

नवरात्र पर कविता : सरस्वती ने शील तो/ लक्ष्मी ने वैभव दे दिया/ शक्ति दुर्गा कालिका से/ क्षमा पृथ्वी से लिया