रामटेक : मनसर में बैंक ऑफ महाराष्ट्र के खाताधारक से 3.15 लाख की ऑनलाइन ठगी

प्रतीकात्मक चित्र।

@ सुनो सुनो रिपोर्ट|

रामटेक| मनसर स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा के खाताधारक से ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपी ने खाताधारक के खाते से ऑनलाइन साधन का इस्तेमाल कर  3,15,280 रुपए निकाल लिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत रामटेक पुलिस स्टेशन में की।

पुलिस के अनुसार फरियादी महिपाल चौकसे (60) का उक्त बैंक की शाखा में खाता है। आरोपी कैनरा बैंक का खाताधारक है। उसने ऑनलाइन तरीके से अप्रैल 2023 में चौकसे के खाते से  3,15,280 रुपए निकाल लिए।

इस तरह आरोपी ने फरियादी और बैंक मैनेजर के साथ आर्थिक धोखाधड़ी की। रामटेक पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 और उपधारा 66(ड) एवं आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच पुलिस निरीक्षक हृदयनारायण यादव कर रहे हैं।

****



टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

आचार संहिता : ‘लाडकी बहिन’ योजना के अग्रिम भुगतान पर रोक!

महाराष्ट्र : 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को यश

देश : शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री की घोषणा- 14,500 'पीएम श्री स्कूल' विकसित किए जाएंगे

नवरात्र पर कविता : सरस्वती ने शील तो/ लक्ष्मी ने वैभव दे दिया/ शक्ति दुर्गा कालिका से/ क्षमा पृथ्वी से लिया