खदान प्रोजेक्ट का विरोध, सैकड़ों स्कूली बच्चे गुगुलडोह जंगल बचाने निकले


@ सुनो सुनो रिपोर्ट |

रामटेक | भंडारबोडी के सैकड़ों स्कूली बच्चे शनिवार को मानेगांव (गुगुलडोह) जंगल परिसर पहुंचे। बच्चों ने गुगलडोह जंगल को बचाने का संकल्प लिया। ग्रामीणों से मुलाकात की। उनसे जंगल के महत्व को जाना। 

मानेगांव (गुगुलडोह) में मैंगनीज खदान का प्रस्ताव मेसर्स शांति जीडी इस्पात एंड पावर प्रा. लि. ने दिया है। वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के अनुसार उक्त प्रस्तावित खदान की 105 हेक्टर भूमि में 99.95 हेक्टर वन भूमि एवं 5.05 हेक्टर सरकारी है। यह क्षेत्र बाघ कॉरिडोर है।

कांग्रेस नेता एवं पंचायत समिति रामटेक के पूर्व उपसभापति उदयसिंह उर्फ गज्जू यादव ने बच्चों को जल, जंगल, जमीन का महत्व बताया। उन्हें प्रस्तावित प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी। स्कूली बच्चों ने विषय को ठीक से समझा। उसके बाद प्रस्तावित प्रोजेक्ट का विरोध किया। इस विरोध प्रदर्शन में ग्रामीणों ने बच्चों का साथ दिया। ये बच्चे महात्मा ज्योतिबा फुले विद्यालय, भंडारबोडी में पढ़ते हैं। 

महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल (एमपीसीबी) ने 10 जुलाई, सोमवार को प्रस्तावित प्रोजेक्ट के संबंध में जनसुनवाई बुलाई है। विशेषज्ञों का कहना है कि प्रस्तावित प्रोजेक्ट से बाघ सहित अन्य वन्यजीवों की बसाहट खत्म होगी। इसके अलावा करीब 2 लाख पेड़ काटे जाएंगे। साथ ही कई पौधों की प्रजातियां खत्म हो जाएंगी। इस प्रोजेक्ट का बुरा असर खिंडसी जलाशय एवं तीन जलकुंभों पर होगा। खेती के लिए जलस्रोत खत्म हो जाएंगे। पेंच क्षेत्र के लोगों की आजीविका संकट में आ जाएगी।

गज्जू यादव ने लोगों से जंगल बचाने का आह्वान किया। उन्होंने लोगों से जनसुनवाई में उपस्थित रहने की अपील की। इस अवसर पर शिवनी-भोंडकी के सरपंच विजय भूरे, किरनापुर (चोखाला) के सरपंच कृष्णा उइके, कृषि उत्पन्न बाजार समिति, रामटेक के संचालय रणवीर यादव उपस्थित थे। इनके अलावा सचिन खागर, चंद्रकांत नंदनवार, गोपी सोनवाने, देवा वाडीभस्मे, सुशील रहाटे, अमर तरारे, महादेव मेश्राम, चिंधू वजाले, महेंद्र दिवटे (पूर्व सरपंच भंडारबोड़ी), दिनेश परतेती, बारसु कुंभरे, नितेश मर्सकोल्हे, मोरेश्वर कुंभरे, सिकंदर कोकोडे, विक्की तांडेकर, श्रावण खंडाते, आकाश परतेती, लक्ष्मण शिवरकर, हिमांशु तरारे, सुरेंद्र वरकडे, दर्शन वक्कलकार, विजय सहारे, जगदीश ठाकरे, विनायक बरडे, माणिक बरडे, शालिक धुर्वे, संजय सहारे, बंटी धुर्वे, सचिन बेंद्रे, आदेश बुराडे, नंदू तरारे, पुरुषोत्तम दरवई, आकाश डोनारकर आदि भी मौजूद रहे।

*****


टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

आचार संहिता : ‘लाडकी बहिन’ योजना के अग्रिम भुगतान पर रोक!

महाराष्ट्र : 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को यश

देश : शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री की घोषणा- 14,500 'पीएम श्री स्कूल' विकसित किए जाएंगे

नवरात्र पर कविता : सरस्वती ने शील तो/ लक्ष्मी ने वैभव दे दिया/ शक्ति दुर्गा कालिका से/ क्षमा पृथ्वी से लिया