पारशिवनी : पेंच नदी में डूबने से छात्र की मौत, घोंगरा महादेव पर्यटन स्थल पर हादसा

आलोक उर्फ साहिल नेवारे (फाइल फोटो)।

@ कमल यादव |

पारशिवनी | तहसील के घोंगरा महादेव पर्यटन स्थल पर रविवार को पेंच नदी में डूबने से एक छात्र की मौत हो गई। छात्र अपने दोस्तों के साथ यहां सैर के लिए आया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सात युवक रविवार सुबह घोंगरा महादेव पर्यटन स्थल घूमने के लिए आए थे। इनमें नंदनवन, नागपुर निवासी छात्र आलोक उर्फ साहिल नेवारे (21) भी था। आलोक छह दोस्तों के साथ सुबह 7 बजे पारशिवनी जाने के लिए घर से निकला था। वे सुबह 8 बजे पारशिवनी मुख्यालय से तीन किलोमीटर दूर पेंच नदी के श्री क्षेत्र घोगरा महादेव पहुंचे।

बताया गया है कि मंदिर में दर्शन के बाद सातों युवक स्नान के लिए 300 मीटर दूर नदी के चिखली डोह के पास पहुंचे। कुछ युवकों ने नदी के किनारे स्नान किया। इस दौरान आलोक नदी में दूर जाने लगा। थोड़ी देर में नदी में उसका संतुलन बिगड़ गया। वह पानी के बहाव में नहीं संभल सका। दूर होने के कारण कोई उसे बचा नहीं पाया। देखते ही देखते वह नदी में डूब गया। तब करीब 8:30 बज रहे थे।

एक मित्र ने दुर्घटना की सूचना पारशिवनी पुलिस को दी। पारशिवनी थाने के  पुलीस निरीक्षक राहुल सोनवणे, उपनिरीक्षक शिवाजी मुंढे, सिपाही राकेश बधाते और राजस्व विभाग के कर्मचारी घटना स्थल पहुंचे। स्थानीय गोताखोर की मदद से दोपहर 1 बजे आलोक का शव नदी से निकाला गया। आगे की जांच के लिए शव पारशिवनी के ग्रामीण अस्पताल में लाया गया है। पुलिस ने छात्र के पिता अमोल नेवारे की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच पारशिवनी पुलिस कर रही है।

****


टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

आचार संहिता : ‘लाडकी बहिन’ योजना के अग्रिम भुगतान पर रोक!

महाराष्ट्र : 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को यश

देश : शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री की घोषणा- 14,500 'पीएम श्री स्कूल' विकसित किए जाएंगे

नवरात्र पर कविता : सरस्वती ने शील तो/ लक्ष्मी ने वैभव दे दिया/ शक्ति दुर्गा कालिका से/ क्षमा पृथ्वी से लिया