नागपुर : तानपुरा टीम ने जीती सिंधी अंताक्षरी स्पर्धा, नगाड़ा दूसरे स्थान पर
@ सुनो सुनो रिपोर्ट |
नागपुर | मंजुश्री आसुदानी के नेतृत्व में सिंधी अंताक्षरी का आयोजन सिविल लाइंस स्थित वसंतराव देशपांडे सभागृह में किया गया। इसमें चार टीमों नगाड़ा, सरनाई, यकतारा और तानपुरा ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता पांच राउंड में खेली गई।
प्रतियोगिता में तानपुरा टीम विजेता बनी, जिसमें नीतू केवलरामानी, मोहन रामदासनी, अरुणा टहिलयानी, मंजू वाधवानी, प्रेरणा सचदेव और तुषार वलेछा शामिल थे। दूसरे स्थान पर नगाड़ा टीम रही। इस टीम में गुरबख्श वाधवानी, प्रमोद डोडेजा, चंदन वाधवानी, डॉली ममतानी, संजना आडवानी और योगिता शामिल रहे।
मंच संचालन भोपाल निवासी कविता इसरानी ने किया। संस्था की अध्यक्ष भारती आसुदानी ने अपने मार्गदर्शन में कहा कि सिंधी भाषा को बढावा देने के लिए यह आयोजन अहम है। संस्थापक अध्यक्ष शोभा भागिया ने कहा कि सिंधियत को बढाने के लिए ऐसे कार्यक्रम समाज में होने चाहिए।
विशेष अतिथि के रूप में घनश्याम कुकरेजा, डॉ. विंकी रुघवानी, सुरेश जग्यासी, अर्जुनदास आहुजा और प्रताप मोटवानी उपस्थित थे। सचिव रीटा जेसवानी ने आगे होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। आभार प्रदर्शन दिव्या गुरबाणी ने दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में पेट्रोस सोनल लालवानी, लक्ष्मी वाधवानी, रेशमा रोहिड़ा, यूथ विंग की अध्यक्ष मीनाक्षी मेघराजानी, सचिव मोनिका मेठवानी और प्रोजेक्ट डायरेक्टर रश्मि कौरानी ने अहम भूमिका निभाई। वहीं, जयश्री विधानी, प्रतिभा आसुदानी, रश्मि हरिरामानी, नीलम जयसिंघानी, प्रियंका पंजवानी, नीतू पेशवानी, स्नेहा वासवानी, कशिश सच्चानी, काजल आसुदनी, निशा चावला आदि ने उल्लेखनीय योगदान दिया।
****


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें