नागपुर जिला नियोजन समिति : दो विशेष निमंत्रित सदस्यों की नियुक्ति में फेरबदल

प्रतीकात्मक चित्र।

@ सुनो सुनो रिपोर्ट |

नागपुर | नागपुर जिला नियोजन समिति (डीपीसी) में दो विशेष निमंत्रित सदस्यों की नियुक्ति रद्द कर  दी गई है। इनकी जगह दो नए सदस्यों को नियुक्त किया गया है। इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं। 

नए आदेश के अनुसार डोरली (पारशिवनी) के हर्षवर्धन निकोसे एवं बेलदा (रामदेक) की शांता कुंभरे को विशेष निमंत्रित सदस्य नियुक्त किया गया है। जबकि दोडकीपुरा (काटोल) निवासी संदीप सरोदे एवं पेवठा (नागपुर) निवासी रूपराव शिंगणे की नियुक्ति रद्द कर दी गई है।

सूत्रों का कहना है कि पालकमंत्री तथा उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रामटेक के विधायक आशीष जैस्वाल की सिफारिश पर जिला नियोजन समिति में नए सदस्यों को लाया है। नए सदस्य कांग्रेस के सक्रिय पदाधिकारी हैं। जबकि शिवसेना (शिंदे गुट) एवं भाजपा सदस्यों को मौका नहीं दिया गया। हटाए गए दोनों सदस्य भाजपा से जुड़े हैं।

बता दें कि जिला नियोजन समिति में क्षेत्रों से 14 विशेष निमंत्रित सदस्यों की नियुक्ति की गई थी। जबकि विधानमंडल या संसद सदस्यों में से नामनिर्देशन के दो सदस्य नियुक्त किए गए थे। इसी तरह जिला नियोजन के अनुभव वाले दो सदस्यों की भी नियुक्ति की गई थी।

जिला कांग्रेस में निष्ठावान कार्यकर्ता नाराज : उदयसिंह उर्फ गज्जू यादव

उदयसिंह उर्फ गज्जू यादव (फाइल फोटो)

जिला नियोजन समिति में नई नियुक्तियों पर रामटेक विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता उदयसिंह उर्फ गज्जू यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। यादव का कहना है कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र मूलक की निष्क्रियता के कारण पार्टी के कई निष्ठावान कार्यकर्ता नाराज हैं। पिछले दस सालों से मूलक अध्यक्ष पद पर जमे हुए हैं। परंतु जिले की सभी तहसीलों में पार्टी मजबूत करने में सक्रिय नहीं है। इसी कारण पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ता, नेता दूसरे दलों की ओर रुख कर रहे हैं। मूलक का ध्यान केवल रामटेक विधानसभा क्षेत्र में कब्जा करने पर है। इस काम में पार्टी के गुटबाजी में माहिर नेता सुनील केदार मूलक की मदद कर रहे हैं। ये लोग जिले में अन्य तरफ नहीं ध्यान दे रहे। यह पार्टी के लिए अच्छी स्थिति नहीं है।

****



टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

आचार संहिता : ‘लाडकी बहिन’ योजना के अग्रिम भुगतान पर रोक!

महाराष्ट्र : 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को यश

देश : शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री की घोषणा- 14,500 'पीएम श्री स्कूल' विकसित किए जाएंगे

नवरात्र पर कविता : सरस्वती ने शील तो/ लक्ष्मी ने वैभव दे दिया/ शक्ति दुर्गा कालिका से/ क्षमा पृथ्वी से लिया