नागपुर : उड़ानपुल से पटरी पर गिरी कार, पांच लोग घायल, रेल यातायात बाधित

@ सुनो सुनो रिपोर्ट |

नागपुर | जिले के बामनी (बोरखेड़ी) गांव में नागपुर- चंद्रपुर मार्ग पर रविवार तड़के एक कार उड़ानपुल से नीचे पटरी पर जा गिरी। हादसे में कार में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया गया है कि ड्राइवर ने झपकी लगने के कारण कार पर से नियंत्रण खो दिया था। इससे कार सुरक्षा दीवार से टकरा गई। उसके बाद रेलवे ट्रैक पर जा गिरी। कार में सवार ड्राइवर और चारों यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

बुटीबोरी पुलिस स्टेशन ने मामला दर्ज किया है। हादसे के बाद इस रेलमार्ग पर करीब ढाई घंटे तक यातायात बाधित रहा। मुंबई और चेन्नई रूट की ट्रेनों को रोकना पड़ा। इसलिए विदर्भ एक्सप्रेस, दक्षिण एक्सप्रेस, गरीब रथ समेत कई ट्रेनें करीब ढाई घंटे तक देरी से चलीं।

****


टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

आचार संहिता : ‘लाडकी बहिन’ योजना के अग्रिम भुगतान पर रोक!

महाराष्ट्र : 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को यश

देश : शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री की घोषणा- 14,500 'पीएम श्री स्कूल' विकसित किए जाएंगे

नवरात्र पर कविता : सरस्वती ने शील तो/ लक्ष्मी ने वैभव दे दिया/ शक्ति दुर्गा कालिका से/ क्षमा पृथ्वी से लिया