ध्यान-कीर्तन कार्यक्रम का संदेश- तीनों लोकों में गुरु का समतुल्य कोई नहीं

@ सुनो सुनो रिपोर्ट |

नागपुर | आद्य शंकराचार्य ने गुरु की व्याख्या करते हुए कहा कि तीनों लोकों में गुरु का समतुल्य कोई नहीं है। सतगुरु के चरणों में जो आश्रय लेते हैं उन्हें गुरु अपने समान बना देता है। परमहंस योगानंद ने कहा है कि गुरु जाग्रत ईश्वर है, जो अपने शिष्य में निद्राधीन ईश्वर को जगाने का काम करता है। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित ध्यान एवं कीर्तन कार्यक्रम में यह संदेश दिया गया। 

योगदा सत्संग सोसाइटी ऑफ इंडिया के नागपुर केंद्र ने सांस्कृतिक सभागृह खामला में उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया था। कार्यक्रम में कीर्ति भाई राठौर, देवयानी राठौर, विनय गावंडे आदि ने अखंड मंडलाकारम, गुरु हमारे योगानंद, अनघड माटी, गुरु का ध्यान करो, गुरु नाम तू रटता जा, हो जनम दोबारा तो, मिले गुरु योगानंद, मधुर मधुर, परमहंस योगानंद शरणं जैसे ध्यानमग्न कर देने वाले भजनों की प्रस्तुति दी। इसने उपस्थित सभी क्रियायोग साधकों को भावविभोर कर दिया। 

भजनों के माध्यम से साधकों को बताया गया कि गुरु मित्र होता है, परमशक्ति होता है, प्रेरक होता है। गुरु के मार्गदर्शन से ही शिष्य की आध्यात्मिक उन्नति को गति प्राप्त होती है। साधक सत्य का साक्षात्कार करने के लिए लालायित हो उठता है। उसके अंतर में विद्यमान आत्मा उसे सोचने के लिए मजबूर करती है। इस अवसर अनेक साधकों को ध्यान की गहन अनुभूति भी हुई। 

संचालन डॉ. अमिशी अरोरा ने किया। साधक अमर रामानी ने आगामी 20 से 22 अक्टूबर तक माहेश्वरी भवन, सीताबर्डी नागपुर में आयोजित होने वाले साधना संगम कार्यक्रम में सभी क्रियायोग साधकों से उपस्थिति की अपील की। कार्यक्रम की सफलता के लिए दीपक अरोरा, एसके दास, सुजाता देशमुख, सारिका पाटने ,रवि रामानी, चंद्रकांत सुके, अनिल दाणी, रानी बूटे, संदीप चांदेकर, अनंत वेखंडे आदि ने प्रयास किया। जानकारी साधक अजय पांडे ने दी।

***


टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

आचार संहिता : ‘लाडकी बहिन’ योजना के अग्रिम भुगतान पर रोक!

महाराष्ट्र : 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को यश

देश : शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री की घोषणा- 14,500 'पीएम श्री स्कूल' विकसित किए जाएंगे

नवरात्र पर कविता : सरस्वती ने शील तो/ लक्ष्मी ने वैभव दे दिया/ शक्ति दुर्गा कालिका से/ क्षमा पृथ्वी से लिया