खापरखेड़ा : कार से गोवंश का अवैध परिवहन, ड्राइवर पर केस दर्ज

@ एड. प्रदीप खांबलकर |

खापरखेड़ा (सावनेर) |  खापरखेड़ा में कार से गोवंश के अवैध परिवहन का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने एक कार जब्त की है। कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी के अनुसार पुलिस टीम शुक्रवार देर रात खापरखेड़ा में गश्त लगा रही थी। टीम को डायल 112 पर किसी ने सूचना दी कि खापरखेड़ा में सफेद कार से गोवंश का अवैध परिवहन किया जा रहा है। पुलिस टीम ने वारेगांव में खापरखेड़ा- कामठी मार्ग पर नाकाबंदी की। पुलिस को देखकर सफेद रंग की कार दूर ही रुक गई। ड्राइवर कार छोड़कर भाग गया। पुलिस ने उसका पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं लगा।

बताया गया है कि पुलिस ने कार की जांच की। कार में क्रूर तरीके से चार गोवंश रखे थे। उनके मुंह पर पैर बंधे थे। कार में इतनी जगह नहीं थी कि गोवंश वहां ठीक से उठ-बैठ पाएं। पुलिस ने चारों गोवंश और कार जब्त कर ली है। चारों गोवंश की कीमत करीब 20,000 रुपए और कार 1,00,000 रुपए की बताई गई है। इस तरह पुलिस ने 1,20,000 रुपए का माल जब्त किया। 

खापरखेड़ा पुलिस स्टेशन में ड्राइवर के खिलाफ महाराष्ट्र प्राणी संरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई खापरखेड़ा के प्रभारी थानेदार दीपक कांक्रेडवार एवं उनके सहयोगियों कैलास पवार, बादल गिरि, संदीप वाघमारे ने की।

****



टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

आचार संहिता : ‘लाडकी बहिन’ योजना के अग्रिम भुगतान पर रोक!

महाराष्ट्र : 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को यश

देश : शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री की घोषणा- 14,500 'पीएम श्री स्कूल' विकसित किए जाएंगे

नवरात्र पर कविता : सरस्वती ने शील तो/ लक्ष्मी ने वैभव दे दिया/ शक्ति दुर्गा कालिका से/ क्षमा पृथ्वी से लिया