कन्हान : नागपुर-जबलपुर हाइवे पर 22 बैलों का अवैध परिवहन, दो आरोपी गिरफ्तार
@ कमल यादव |
कन्हान (पारशिवनी) | तहसील के खंडाला में पुलिस ने बुधवार देर रात बैलों का अवैध परिवहन करने वालों पर कार्रवाई की। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनसे 22 बैल और ट्रक जब्त किया। ये बैल क्रूर तरीके से ट्रक में रखे गए थे। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार एलसीबी का पथक कन्हान परिसर में गश्त लगा रहा था। इस दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि नागपुर-जबलपुर हाइवे से एक ट्रक बैलों का परिवहन कर रहा है। पुलिस ने कन्हान परिसर के खंडाला (उड़ानपुल इलाका) में नाकाबंदी की। ट्रक को रोका। जांच की तो पता चला कि ट्रक में क्रूर तरीके से 22 बैल रखे गए थे। वहां चारा-पानी की भी व्यवस्था नहीं थी।
पुलिस ने सभी बैलों और ट्रक को जब्त कर लिया। बैलों की कुल अनुमानित कीमत 3.30 लाख रुपए एवं ट्रक की 25 लाख रुपए है। इस तरह पुलिस ने 28.30 लाख रुपए का माल जब्त किया। बैलों को नीमटोला स्थित गोशाला में भेजा गया है।
आरोपियों जहूर खान ( उम्र-32 वर्ष, रहवासी- नागपुर), अब्दुल राजिक (उम्र- 44 वर्ष, रहवासी- कामठी) को गिरफ्तार किया गया है। जबकि तीसरे आरोपी रिजवान हाजी को हिरासत में लिया गया है। एलसीबी ने ट्रक और आरोपियों को कन्हान पुलिस स्टेशन को सौंप दिया।
आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई एलीसीबी के पुलिस निरीक्षक ओमप्रकाश कोकाटे, सहायक पुलिस निरीक्षक अनिल राऊत एवं इनके सहयोगियों विनोद काले, नाना राऊत, इकबाल शेख, वीरू नरड, अभिषेक देशमुख, मोनू शुक्ला ने की।
****


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें