जम्मू-कश्मीर : पुंछ में बाढ़ में बहने से दो सैनिकों की मौत

लांस नायक तेलु राम और नायब सूबेदार कुलदीप सिंह (फाइल फोटो)
@ सुनो सुनो नेटवर्क |
जम्मू | जम्मू-कश्मीर के पुंछ में बाढ़ में बहनेे से दो सैनिकों की मौत हो गई है। दोनों के शव बरामद किए गए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
बताया गया है कि लांस नायक तेलु राम और नायब सूबेदार कुलदीप सिंह पहाड़ी डोगरा नाले को पार कर रहे थे। उसी दौरान हादसा हुआ। दोनोंं सैनिक नाले की बाढ़ में बह गए। कुलदीप का शव शनिवार रात और तेलु राम का शव रविवार को बरामद हुआ। जिस स्थान पर हादसा हुआ, वह पुंछ का दुर्गम इलाका है।
दोनों सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सेना ने कहा कि हादसे के वक्त जवान क्षेत्र में गश्त लगा रहे थे। कुलदीप पंजाब के तरन तारन और तेलु राम होशियारपुर के निवासी थे।
****

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें