भिवापुर : घर में घुसकर महिला की हत्या, अज्ञात आरोपी पर केस दर्ज
@ सुनो सुनो रिपोर्ट |
भिवापुर | तहसील के झिलबोड़ी गांव में अज्ञात व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से महिला की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस सूचना कक्ष ने यह जानकारी दी।
पुलिस सूचना कक्ष के मुताबिक वारदात रविवार दोपहर से शाम के बीच हुई। हीराबाई पाटील (45) अपने घर में भोजन कर दीवान पर आराम कर रही थी। तभी अज्ञात व्यक्ति घर में घुसा। उसने कुल्हाड़ी से हीराबाई के चेहरे पर वार किए। इससे हीराबाई की मौत हो गई। हत्या का कारण अभी पता नहीं चला है।
मृतक के पति सिद्धार्थ पाटील (52) ने मामले की शिकायत दर्ज कराई। भिवापुर पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। आगे की जांच पुलिस निरीक्षक श्री गिरासे कर रहे हैं।
*****


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें