तुर्की : एर्दोगन ने तीसरी बार राष्ट्रपति पद की शपथ ली, तीन बार प्रधानमंत्री भी रहे

अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट |

अंकारा | तुर्की में रजब तैयब एर्दोगन (69) ने तीसरी बार राष्ट्रपति पद की शपथ ली। वे तीन बार प्रधानमंत्री भी रह चुके हैं। वे 2003 से राष्ट्रपति हैं। एर्दोगन ने पिछले हफ्ते हुए राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल की थी। 

एर्दोगन के समक्ष कई चुनौतियां हैं। इनमें खस्ताहाल अर्थव्यवस्था, लाखों सीरियाई शरणाथियों को वापस स्वदेश भेजना और फरवरी में आया विनाशकारी भूकंप शामिल हैं। इस भूकंप में 50,000 लोगों की मौत हुई थी। इससे देश के दक्षिणी हिस्से में पुनर्निर्माण कार्य करना हैं। तुर्की अत्यधिक महंगाई का सामना कर रहा है। तुर्की की मुद्रा लीरा का मूल्य अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 10 प्रतिशत गिर चुका है। आलोचक आर्थिक वृद्धि के लिए ब्याज दरें घटाने की एर्दोगन की नीति को इसका जिम्मेदार ठहराते हैं।

एर्दोगन की योजना पूर्व वित्त मंत्री एवं उपप्रधानमंत्री मेहमत सिमसेक को फिर से इस पद पर नियुक्त करने की है, ताकि अर्थव्यवस्था को संकट से बाहर निकाला जा सके। बता दें उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) में अमेरिका के बाद सर्वाधिक संख्या में सैनिक रखने वाला देश तुर्की है। इसकी आबादी 8.5 करोड़ है। तुर्की में लाखों शरणार्थी हैं। 

*****




टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

आचार संहिता : ‘लाडकी बहिन’ योजना के अग्रिम भुगतान पर रोक!

महाराष्ट्र : 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को यश

देश : शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री की घोषणा- 14,500 'पीएम श्री स्कूल' विकसित किए जाएंगे

नवरात्र पर कविता : सरस्वती ने शील तो/ लक्ष्मी ने वैभव दे दिया/ शक्ति दुर्गा कालिका से/ क्षमा पृथ्वी से लिया