खापरखेड़ा : बिना संगम में अवैध रेत से भरा ट्रक जब्त, आरोपी पर केस दर्ज
![]() |
| प्रतीकात्मक चित्र। |
@ एड. प्रदीप खांबलकर |
खापरखेड़ा (सावनेर) | खापरखेड़ा के बिना संगम में अवैध रेत परिवहन का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। उसके पास से दो ब्रास रेत और छह चक्का ट्रक जब्त किया है। पुलिस सूचना कक्ष ने यह जानकारी दी।
पुलिस सूचना कक्ष के मुताबिक आरोपी का नाम मो. हरीश सरवर खान ( उम्र- 43 वर्ष, रहवासी- बिना संगम, खापरखेड़ा) है। आरोपी बिना संगम में अवैध रेत का परिवहन कर रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। उसके पास से दो ब्रास रेत (कीमत: 8000 रु.) एवं छह चक्का ट्रक (कीमत: 5,00,000 रु.) जब्त किया। इस तरह पुलिस ने 5,08,000 रुपए का माल जब्त किया है।
खापरखेड़ा पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ भादंवि की धारा 379 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। आगे की जांच पुलिस उपनिरीक्षक शरद डोंगरे कर रहे हैं।
****


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें