पारशिवनी : पालोरा में दो स्थानों से 2.25 लाख की अवैध रेत जब्त, प्रकरण दर्ज

प्रतीकात्मक चित्र।

@ सुनो सुनो रिपोर्ट |

पारशिवनी | तहसील के पालोरा इलाके में दो स्थानों से 45 ब्रास अवैध रेत जब्त की गई है। इसकी अनुमानित कीमत 2,25,000 रुपए है। पुलिस सूचना कक्ष ने यह जानकारी दी।

पुलिस सूचना कक्ष के मुताबिक अवैध रेत के भंडारण की गुप्त सूचना मिली थी। पारशिवनी पुलिस ने पालोरा के दो स्थानों पर छापा मारा। पुलिस की टीम सबसे पहले इरफान पठान नामक शख्स की परती जमीन पर गई। वहां किसी अज्ञात व्यक्ति ने 10 ब्रास अवैध रेत जमा कर रखी थी। इसकी अनुमानित कीमत 50,000 रुपए है। यह रेत झाड़ियों के बीच रखी थी। इससे थोड़े आगे जाकर पेंच नदी पात्र से लगे एक खेत में 35 ब्रास अवैध रेत मिली। इसकी अनुमानित कीमत 1,75,000 रुपए है। यह खेत नागपुर निवासी नागोराव काले का है।

इस तरह पुलिस ने 2,25,000 रुपए की अवैध रेत जब्त की। पारशिवनी पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपी के खिलाफ भादंवि की धारा 379 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। सरकार की ओर से मामले की शिकायत नापोसि राहुल तभाने ने दर्ज कराई। मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक शिवाजी मुंडे कर रहे हैं।

****


टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

आचार संहिता : ‘लाडकी बहिन’ योजना के अग्रिम भुगतान पर रोक!

महाराष्ट्र : 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को यश

देश : शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री की घोषणा- 14,500 'पीएम श्री स्कूल' विकसित किए जाएंगे

नवरात्र पर कविता : सरस्वती ने शील तो/ लक्ष्मी ने वैभव दे दिया/ शक्ति दुर्गा कालिका से/ क्षमा पृथ्वी से लिया