पारशिवनी : कन्हान और डुमरी में देशी पिस्तौल व कारतूस के साथ एक-एक युवक गिरफ्तार

कन्हान में गिरफ्तार आरोपी और पुलिस टीम।

@ कमल यादव |

पारशिवनी | कन्हान और डुमरी में पुलिस ने एक-एक युवक से देशी पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। दोनों को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस के अनुसार पहला आरोपी पुरुषोत्तम आकोने (35) कन्हान-पिपरी स्थित दुर्गा मंदिर परिसर का निवासी है। पुलिस ने उसके घर की तलाशी ली। वहां से एक लोहे की देशी पिस्तौल और एक 8 एमएम का जिंदा कारतूस बरामद किया। देशी पिस्तौल की अनुमानित कीमत 15 हजार रुपए और  जिंदा कारतूत की अनुमानित कीमत एक हजार रुपए है। आरोपी के पास पिस्तौल का लाइसेंस नहीं था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

कन्हान पुलिस स्टेशन के डीबी पथक ने यह कार्रवाई की। पथक में एपीआई सीबी चव्हाण एवं उनके सहयोगी मुदस्सर जमाल, वैभव बोरपल्ले, अश्विन गजभिये, आकाश सिरसाट, सम्राट वनपर्थी, निखिल मिश्रा शामिल थे।

डुमरी में गिरफ्तार आरोपी और पुलिस टीम।

पुलिस के मुताबिक दूसरे मामले में आरोपी रामटेक निवासी राहुल फूलझेले (25) गुरुवार को डुमरी बस स्टॉप में लोहे की देशी पिस्तौल और जिंदा कारतूस लेकर बैठा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। उसके पास से उक्त पिस्तौल और कारतूस बरामद की है। पुलिस का मानना है कि आरोपी अप्रिय घटना के उद्देश्य से वहां बैठा था। जब्त पिस्तौल की अनुमानित कीमत 30 हजार रुपए एवं जिंदा कारतूस की कीमत एक हजार रुपए है। 

नागपुर ग्रामीण पुलिस की अपराध शाखा के पथक ने यह कार्रवाई की। पथक ने आरोपी को कन्हान पुलिस स्टेशन को सौंप दिया है। यह कार्रवाई अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक ओमप्रकाश कोकाटे के मार्गदर्शन में हुई। कार्रवाई करने वाली पथक में एपीआई अनिल राऊत एवं उनके सहयोगी नाना राऊत, इकबाल शेख, वीरू नरड, मोनू शुक्ला, अभिषेक देशमुख शामिल हैं।

-------



टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

आचार संहिता : ‘लाडकी बहिन’ योजना के अग्रिम भुगतान पर रोक!

महाराष्ट्र : 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को यश

देश : शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री की घोषणा- 14,500 'पीएम श्री स्कूल' विकसित किए जाएंगे

नवरात्र पर कविता : सरस्वती ने शील तो/ लक्ष्मी ने वैभव दे दिया/ शक्ति दुर्गा कालिका से/ क्षमा पृथ्वी से लिया