नागपुर : ऑनलाइन सीमेंट बेचने की आड़ में 13.50 लाख रुपए ठगे, केस दर्ज
@ सुनो सुनो रिपोर्ट |
नागपुर | ऑनलाइन सीमेंट बेचने की आड़ में शहर के अंबाझरी इलाके में एक व्यक्ति से 13.50 लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस सूचना कक्ष ने यह जानकारी दी।
पुलिस सूचना कक्ष के मुताबिक पीड़ित प्रफुल्ल सोनकुसरे (उम्र- 37 वर्ष, रहवासी- हिंगणा) ने घटना की शिकायत दर्ज कराई। इसके अनुसार पीड़ित की लॉ कॉलेज चौक, अमरावती रोड परिसर में कंपनी है। कंपनी को सीमेंट की जरूरत थी। इसलिए पीड़ित ने गूगल पर नॉन ट्रेड सीमेंट कंपनी सर्च किया। वहां टेंड इंडिया डॉटकॉम नाम वेबसाइट पर अपनी जानकारी अपलोड की। इसके बाद सौरभ त्रिपाठी नाम के शख्स ने पीड़ित की कंपनी के जनरल मैनेजर से मोबाइल पर संपर्क किया।
बताया गया है कि आरोपी ने जनरल मैनेजर से 5,000 सीमेंट बैग के लिए एडवांस रकम मांगी। आरोपी ने जनरल मैनेजर को यस बैंक की अंधेरी शाखा का खाता नंबर दिया। इस खाते में समय-समय पर रकम जमा करने को कहा। इस तरह करीब 13.50 लाख रुपए जमा करवा लिए। भुगतान के बावजूद आरोपी ने सीमेंट की आपूर्ति नहीं की। रकम भी नहीं लौटाई। शहर के साइबर पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धाराओं 419, 420 और उपधारा 66(सी) एवं आईटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
****


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें