रामटेक : पटगोवारी में महिला दुकानदार से लूटपाट, 40 हजार के गहने छीने

प्रतीकात्मक चित्र

@ सुनो सुनो रिपोर्ट |

रामटेक | तहसील के पटगोवारी गांव में एक दुकान पर लूटपाट का मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित महिला दुकानदार ने तीन लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस सूचना कक्ष ने यह जानकारी दी।

पुलिस सूचना कक्ष के मुताबिक पटगोवारी निवासी प्रतिभा मेवने (45) ने शिकायत दर्ज कराई। इसके अनुसार पीड़िता अपनी चाय-नाश्ते की दुकान में पड़ोसी महिला दुकानदार के साथ बैठी थी। तभी पटगोवारी निवासी तीन आरोपी दिनेश भिमटे, राजेश वाहाने और रोशन सूर्यवंशी मोटरसाइकिल से पहुंचे। भिमटे ने ग्राम की आमसभा में विवाद का मामला उठाया। उसने कहा, 'तूने ही मेरी पत्नी को आमसभा में गालियां दी थीं।' 

बताया गया है कि बातचीत के दौरान दूसरे आरोपी वाहाने ने पीछे से पीड़िता का मुंह दबा दिया। यह देखकर पड़ोसी महिला दुकानदार चिल्लाई। लोग जब तक बचाने आते, तब तक तीसरे आरोपी सूर्यवंशी ने पीड़िता के गले से सोने की मणि, पदक, चेन आदि छीन ली। इस तरह तीनों आरोपी करीब 40 हजार रुपए के सोने के आभूषण लूटकर फरार हो गए।

रामटेक पुलिस स्टेशन में आरोपियों के खिलाफ भादंवि की धाराओं 392, 504, 34 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले की जांच एएसआई अमित कुमार पांडेय कर रहे हैं।

****


टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

आचार संहिता : ‘लाडकी बहिन’ योजना के अग्रिम भुगतान पर रोक!

महाराष्ट्र : 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को यश

देश : शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री की घोषणा- 14,500 'पीएम श्री स्कूल' विकसित किए जाएंगे

नवरात्र पर कविता : सरस्वती ने शील तो/ लक्ष्मी ने वैभव दे दिया/ शक्ति दुर्गा कालिका से/ क्षमा पृथ्वी से लिया