खापरखेड़ा : सुरक्षाकर्मियों से मारपीट कर लोहा लूटा, 4 आरोपी गिरफ्तार, 5 फरार
![]() |
| प्रतीकात्मक चित्र। |
@ एड. प्रदीप खांबलकर |
खापरखेड़ा (सावनेर) | खापरखेड़ा स्थित प्लांट के सीएचपी में नौ बदमाशों ने तीन सुरक्षाकर्मियों से मारपीट कर लोहा लूट लिया। चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पांच फरार हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार मामले की शिकायत गुरुवार को खापरखेड़ा निवासी सुरक्षाकर्मी अमोल पाटिल (32) ने की। इसके अनुसार अमोल और दो अन्य सुरक्षाकर्मी राहुल भास्कर एवं अनिकेत बोकडे बुधवार रात सीएचपी में ड्यूटी पर तैनात थे। उसी दौरान नौ बदमाश परिसर में आए। वे लोहे की प्लेटें चुराकर भाग रहे थे। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इस पर बदमाशों ने सुरक्षाकर्मियों से मारपीट की। उनके मुंह और पीठ पर मुक्कों से वार किया। इससे सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। बदमाशों ने सुरक्षाकर्मियों को जान से मारने की धमकी भी दी। उसके बाद लोहे की चार प्लेटें लेकर भाग गए। इन प्लेटों की अनुमानित कीमत 40 हजार रुपए है।
खापरखेड़ा पुलिस स्टेशन में सभी आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धाराओं 395, 353, 332, 506 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
यह कार्रवाई खापरखेड़ा के थानेदार प्रवीण मुंडे के मार्गदर्शन में हुई। डीबी पथक के सहायक पुलिस निरीक्षक दीपक कांक्रेडवार एवं उनके सहयोगियों उमेश ठाकरे, आशीष भुरे, शैलेश यादव, अमोल लोहकरे, प्रदीप मने, अनिल वाढीवे ने कार्रवाई पूरी की।
****


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें