कामठी : गार्ड्स रेजिमेंटल सेंटर में 115 अग्निवीरों का सत्यापन
@ सुनो सुनो रिपोर्ट |
नागपुर | ब्रिगेड ऑफ द गार्ड्स रेजिमेंटल सेंटर, कामठी में शनिवार को अग्निवीरों की पहली बैच का सत्यापन समारोह (Attestation Ceremony) हुआ। इसमें 115 अग्निवीरों का सत्यापन किया गया। ये अग्निवीर देश के विभिन्न हिस्सों से आए थे।
अग्निवीरों ने हर कीमत पर मातृभूमि की रक्षा की शपथ ली। कार्यक्रम को अग्निवीरों के करीबी लोगों ने देखा। सत्यापन परेड की अध्यक्षता ब्रिगेड ऑफ द गार्ड्स रेजिमेंटल सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर के. आनंद ने की।
पचमढ़ी : 24 अग्निवीर संगीतज्ञों का सत्यापन
सेना शिक्षा कोर (एईसी) ट्रेनिंग कॉलेज एंड सेंटर, पचमढ़ी में शनिवार को अग्निवीर संगीतज्ञों की पहली बैच का सत्यापन समारोह हुआ। इसमें 24 अग्निवीर संगीतज्ञों का सत्यापन किया गया। सत्यापन परेड की अध्यक्षता एईसी ट्रेनिंग कॉलेज एंड सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर वीके भट ने की।
****




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें