खापरखेड़ा : सात जुआ अड्‌डों पर छापा, 88 गैंबलिंग मशीन सहित 17.85 लाख का मुद्देमाल जब्त


@  एड. प्रदीप खांबलकर |

खापरखेड़ा (सावनेर)  |  खापरखेड़ा में पुलिस ने सात जुआ अड्‌डों पर छापा मारा। वहां से 88 इलेक्ट्रॉनिक गैंबलिंग मशीन सहित 17,85,280 रुपए का मुद्देमाल जब्त किया है। साथ ही 26 आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस सूचना कक्ष ने यह जानकारी दी।

पुलिस सूचना कक्ष के मुताबिक खापरखेड़ा पुलिस स्टेशन को जुआ अड्‌डे की गुप्त सूचना मिली थी। बताया गया था कि वीडियो गेम पार्लरों के नाम पर खापरखेड़ा टाउन में जुआ अड्‌डे चल रहे हैं। उच्च अंकों पर रुपयों की हार-जीत का खेल चल रहा है। खापरखेड़ा पुलिस ने इसकी सूचना उपविभागीय पुलिस अधिकारी, कन्हान को दी। उनसे जुआ अड्‌डे पर छापा मारने की अनुमति ली। 

खापरखेड़ा पुलिस ने सात अलग-अलग टीमें तैयार कर सात वीडियो गेम पार्लरों पर छापा मारा। वहां से जुए की  88 इलेक्ट्रॉनिक गैंबलिंग मशीनें जब्त कीं। इनकी अनुमानित कीमत 17,60,000 रुपए है। इसके अलावा 18,080 रुपए नकदी एवं 7,200 रुपए की कुर्सियां भी जब्त की हैं। इस तरह 17,85,280 रुपए का मुद्देमाल जब्त किया है। सात मामले दर्ज कर 26 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।   

यह कार्रवाई खापरखेड़ा के थानेदार प्रवीण मुंडे, सहायक पुलिस निरीक्षक दीपक कॉक्रेडवार,  लक्ष्मी मलकुवार,
पुलिस उपनिरीक्षक सूर्यप्रकाश मिश्रा, राजेश पिसे एवं उनके सहयोगियों ने की। सहयोगियों में कैलास पवार, उमेश ठाकरे, शंकर काकड़े, आशीष भुरे, प्रफुल्ल राठोड, विनोद कनोजिया, संजय कासेकर, रंजना नागमोते, प्रदीप मने, प्रमोद भोयर, राजू भोयर, मुकेश वाघाडे, दीपक रेवतकर, किशोर येलेकर, बादल गिरि, शेखर वानखेड़े, संदीप वाघमारे, अमित खोब्रागडे, राजकुमार सतुर, शत्रुघ्न वाहणे, योगेश तितरमारे, शुभांगी घुगल शामिल हैं।

*****


टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

आचार संहिता : ‘लाडकी बहिन’ योजना के अग्रिम भुगतान पर रोक!

महाराष्ट्र : 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को यश

देश : शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री की घोषणा- 14,500 'पीएम श्री स्कूल' विकसित किए जाएंगे

नवरात्र पर कविता : सरस्वती ने शील तो/ लक्ष्मी ने वैभव दे दिया/ शक्ति दुर्गा कालिका से/ क्षमा पृथ्वी से लिया