रामटेक : उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा- जलयुक्त शिवार व सौर कृषि योजनाओं पर ज्यादा ध्यान दें

सुनो सुनो रिपोर्ट |

रामटेक | उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को रामटेक स्थित गंगा भवनम् में उपविभागीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में फडणवीस ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक तेजी से पहुंचना चाहिए। इसके लिए अधिकारी उचित नियोजन करें। उपमुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना, कृषि एवं घरकुल वितरण योजना जैसी अनेक योजनाओं पर जोर दिया। 

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि दो योजनाओं जलयुक्त शिवार व मुख्यमंत्री सौर कृषि वाहिनी का लाभ स्थायी रूप से किसानों को मिलना चाहिए। इसलिए इस ओर अधिकारी अधिक गंभीरता से ध्यान दें।

बैठक में रामटेक के सांसद कृपाल तुमाने, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य चंद्रशेखर बावनकुले, विधायक आशीष जैस्वाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी सौम्या शर्मा, जिला पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद, अपर जिलाधिकारी आशा पठान, पेंच टाइगर रिजर्व प्रोजेक्ट के उपसंचालक प्रभु शुक्ला, पूर्व विधायक मल्लिकार्जुन रेड्डी आदि उपस्थित थे। उपविभागीय अधिकारी वंदना सवरंगपते ने बैठक की भूमिका प्रस्तुत की।

समीक्षा बैठक में रेत एवं अन्य गौण खनिज प्रावधान लागू करने, अमृत सरोवर अभियान, जलयुक्त शिवार योजना, मुख्यमंत्री सौर कृषि वाहिनी योजना, पाणंद मार्ग, संजय गांधी निराधार अनुदान योजना, वैयक्तिक वन अधिकार कानून व सामूहिक वन अधिकार कानून के पालन, गांव में श्मशान भूमि, टैंकर एवं कुआं अधिग्रहण आदि विषयों पर चर्चा हुई। इनके अलावा सभी के लिए घर, राज्य सरकार की ग्रामीण आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जलजीवन मिशन कार्यक्रम, रोजगार गारंटी योजना, मनरेगा, प्राथमिक आरोग्य, कृषि विभाग की खरीफ सत्र पेरणी, बीज एवं खाद की उपलब्धता, अंत्योदय योजना, प्राधान्य कुटुंब लाभार्थी योजना, सेतु केंद्र, कोतवाल नियुक्ति, पुलिस पाटील नियुक्ति, स्वच्छ भारत मिशन अभियान, शासन आपके द्वार आदि योजनाओं की समीक्षा की गई।

****


टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

आचार संहिता : ‘लाडकी बहिन’ योजना के अग्रिम भुगतान पर रोक!

महाराष्ट्र : 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को यश

देश : शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री की घोषणा- 14,500 'पीएम श्री स्कूल' विकसित किए जाएंगे

नवरात्र पर कविता : सरस्वती ने शील तो/ लक्ष्मी ने वैभव दे दिया/ शक्ति दुर्गा कालिका से/ क्षमा पृथ्वी से लिया