बिहार : भागलपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, कोई हताहत नहीं

भागलपुर में अगुवानी-सुल्तानगंज निर्माणाधीन पुल।
@ सुनो सुनो नेटवर्क |
भागलपुर | बिहार के भागलपुर जिले में रविवार को गंगा नदी पर एक निर्माणाधीन पुल ढह गया। राज्य सरकार ने भवन निर्माण विभाग को हादसे की जांच शुरू करने का निर्देश दिया है।
भागलपुर को खगड़िया जिले से जोड़ने वाला अगुवानी-सुल्तानगंज पुल गिर गया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सूत्रों के अनुसार हादसा उस वक्त हुआ, जब अगुवानी-सुल्तानगंज निर्माणाधीन पुल के चार-पांच खंभे गंगा नदी में गिर गए।
भागलपुर के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने मीडिया से कहा, ‘हां, मुझे सूचना मिली है कि अगुवानी-सुल्तानगंज निर्माणाधीन पुल के 4-5 खंभे गिर गए हैं। प्रशासन संबंधित विभाग के अधिकारियों के संपर्क में है।’
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भवन निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत को मामले की जांच के लिए जांच समिति गठित करने और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
****

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें