नागपुर- कामठी में सेना का रक्तदान शिविर, 46 रक्तदाताओं ने लिया भाग


@ सुनो सुनो रिपोर्ट |

नागपुर | सेना के उत्तर महाराष्ट्र और गुजरात उपक्षेत्र मुख्यालय ने 14 जून, बुधवार को विश्व रक्तदान दिवस मनाया। इस अवसर पर मुख्यालय ने नागपुर आर्मी ऑफिसर्स मेस एंड इंस्टीट्यूट की एएफआई बिल्डिंग और गार्ड्स रेजिमेंटल सेंटर, कामठी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। 

शिविर का उद्घाटन मुख्यालय के जीओसी मेजर जनरल एसके विद्यार्थी (एवीएम, एसएम)  ने किया। शिविर के आयोजन में मिलिट्री हॉस्पिटल, कामठी की अहम भूमिका रही। शिविर में 46 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। इसमें कामठी और नागपुर में कार्यरत सैन्य एवं सिविल कर्मचारी और उनके परिजन शामिल हैं। एकत्रित रक्त को सरकारी ब्लड बैंकों के साथ साझा किया जाएगा। उक्त जानकारी रक्षा-जनसंपर्क अधिकारी विंग कमांडर रत्नाकर सिंह ने दी। 

****


टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

आचार संहिता : ‘लाडकी बहिन’ योजना के अग्रिम भुगतान पर रोक!

महाराष्ट्र : 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को यश

देश : शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री की घोषणा- 14,500 'पीएम श्री स्कूल' विकसित किए जाएंगे

नवरात्र पर कविता : सरस्वती ने शील तो/ लक्ष्मी ने वैभव दे दिया/ शक्ति दुर्गा कालिका से/ क्षमा पृथ्वी से लिया