नागपुर : हिंगणा व वाठोडा में सड़क हादसे, बच्चे सहित दो की मौत

प्रतीकात्मक चित्र।

@ सुनो सुनो रिपोर्ट |

नागपुर | हिंगणा और वाठोडा में अलग-अलग सड़क हादसों में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। मृतकों में 10 वर्ष का बच्चा शामिल है। पुलिस सूचना कक्ष ने यह जानकारी दी।

पुलिस सूचना कक्ष के मुताबिक पहला हादसा हिंगणा के धामना में अमरावती रोड पर हुआ। धामना निवासी सानिध्या बोबडे (10) बाजार से सामान लाने के लिए जा रहा था। तभी स्टार बस ने उसे टक्कर मार दी। इससे बच्चे की मौत हो गई। हिंगणा पुलिस स्टेशन में ड्राइवर के खिलाफ भादंवि की धाराओं 279, 304(अ) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

दूसरा हादसा वाठोडा में एंटल कंपनी के पास जबलपुर हाइवे पर हुआ। यहां हिंगणा निवासी मनोज राउत (30) मोटरसाइकिल से जा रहे थे। मोटरसाइकिल डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में मनोज की मौत हो गई। वाठोडा पुलिस स्टेशन में भादंवि की धाराओं 279, 304(अ) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

****


टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

आचार संहिता : ‘लाडकी बहिन’ योजना के अग्रिम भुगतान पर रोक!

महाराष्ट्र : 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को यश

देश : शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री की घोषणा- 14,500 'पीएम श्री स्कूल' विकसित किए जाएंगे

नवरात्र पर कविता : सरस्वती ने शील तो/ लक्ष्मी ने वैभव दे दिया/ शक्ति दुर्गा कालिका से/ क्षमा पृथ्वी से लिया