यूक्रेन : बमबारी से टूटा काखोव्का बांध, बाढ़ में 16 हजार लोग फंसे

@ अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट  |

कीव | यूक्रेन के खेरसॉन प्रांत में नीप्रो नदी पर बना काखोव्का बांध टूट गया है। इससे कई इलाकों में पानी घुस गया है। बाढ़ में 16 हजार लोग फंसे हैं। आठ गांव बाढ़ में समा चुके हैं। 

यूक्रेन ने आरोप लगाया है कि रूस ने जानबूझकर बांध पर बमबारी की। इससे बांध टूट गया। वहीं रूस ने आरोप का खंडन किया। उसने दावा किया कि यूक्रेनी सेना की गोलाबारी से बांध को नुकसान पहुंचा।

काखोव्का में हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्लांट है। यह फिलहाल रूस के कब्जे में है। सोवियत काल में नीप्रो नदी पर बनाए गए छह बांधों में से यह एक है। यह इतना विशाल बांध है कि यूक्रेन के उत्तरी से दक्षिणी इलाके तक फैला है। दुनिया की सबसे बड़ी झीलों में से एक अमेरिका की ग्रेट सॉल्ट लेक जितना पानी इस बांध में है।

बांध का एक बड़ा हिस्सा टूट गया है। इसकी वजह से खेरसॉन का एक बड़ा इलाका जलमग्न हो चुका है। अधिकारियों ने लोगों को आगाह किया है कि वे फौरन निचले इलाकों से निकलकर ऊपरी इलाकों में चले जाएं। अन्य गांवों के बहने का खतरा है। बसों और ट्रेनों से लोगों को सुरक्षित क्षेत्रों में पहुंचाया जा रहा है। 

****


टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

आचार संहिता : ‘लाडकी बहिन’ योजना के अग्रिम भुगतान पर रोक!

महाराष्ट्र : 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को यश

देश : शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री की घोषणा- 14,500 'पीएम श्री स्कूल' विकसित किए जाएंगे

नवरात्र पर कविता : सरस्वती ने शील तो/ लक्ष्मी ने वैभव दे दिया/ शक्ति दुर्गा कालिका से/ क्षमा पृथ्वी से लिया