भिवापुर : छह ब्रास अवैध रेत सहित 10 चक्के वाला टिप्पर जब्त, आरोपी गिरफ्तार
@ सुनो सुनो रिपोर्ट |
भिवापुर | भिवापुर में पुलिस ने रेत चुराने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके पास से छह ब्रास अवैध रेत एवं 10 चक्के वाला टिप्पर भी जब्त किया है। पुलिस सूचना कक्ष ने यह जानकारी दी।
सूचना कक्ष के मुताबिक शनिवार तड़के पुलिस की टीम भिवापुर टी पॉइंट में गश्त लगा रही थी। तभी उसे एक 10 चक्के वाला टिप्पर दिखा। जांच करने से पता चला कि गाड़ी में छह ब्रास अवैध रेत भरी है। पुलिस ने आरोपी संजय रणदिवे ( उम्र-34, रहवासी- नवेगांव बांध, मोरगांव अजुर्नी, गोंदिया को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी से छह ब्रास रेत से भरा टिप्पर जब्त कर लिया है। जब्त रेत की अनुमानित कीमत 30,000 रुपए और टिप्पर की कीमत 20,00,000 रुपए है। इस तरह पुलिस ने 20,30,000 रुपए का माल जब्त किया है।
भिवापुर पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ भादंवि की धारा 379 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई थानेदार जयपालसिंह गिरासे के मार्गदर्शन में सहयोगियों राकेश त्रिपाठी, अजय झाड़े ने की।
****


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें