लीबिया में फंसे 12 भारतीय युवक, सरकार से लगाई गुहार, कहा- न रोटी, न पानी, हमें पीटा जा रहा

 

@  वर्ल्ड मीडिया रिपोर्ट |

त्रिपोली/ चंडीगढ़| उत्तर अफ्रीकी देश लीबिया में फंसे 12 भारतीय युवकों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक व्यक्ति कह रहा है,  'रोटी नहीं, पानी नहीं। हम 12 लोग एक छोटे से कमरे में बंद हैं। हमें पीटा जा रहा है। कहा जा रहा है कि भारत में अपने परिवारों को इस बारे में न बताएं।'

पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस ने यह वीडियो ट्वीट करते हुए जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लीबिया में फंसे 12 भारतीय युवकों में से नौ पंजाब, एक हिमाचल और एक बिहार का रहने वाला है। इनमें से पांच युवक पंजाब के आनंदपुर साहिब के एक ही गांव के रहने वाले हैं। इस गांव का नाम लंग मजारी है।

सूत्रों का कहना है कि उक्त सभी युवकों को दुबई भेजने के बहाने दिल्ली के एक एजेंट ने लीबिया भेजा था। वहां उन्हें बेंगाजी शहर की एक सीमेंट फैक्ट्री में कैद कर दिया गया। पंजाब में इन युवकों के परिजन परेशान हैं। वे सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं।

******


टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

आचार संहिता : ‘लाडकी बहिन’ योजना के अग्रिम भुगतान पर रोक!

महाराष्ट्र : 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

खैरी बिजेवाड़ा ग्राम पंचायत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को यश

नवरात्र पर कविता : सरस्वती ने शील तो/ लक्ष्मी ने वैभव दे दिया/ शक्ति दुर्गा कालिका से/ क्षमा पृथ्वी से लिया