हरियाणा : राहुल गांधी का आरएसएस पर निशाना, कहा- यह 21वीं सदी के कौरवों का संगठन

अंबाला पहुंचने से पहले राहुल गांधी ने कुरुक्षेत्र में ब्रह्म सरोवर की आरती की।

@ सुनो सुनो नेटवर्क |

हरियाणा के अंबाला जिले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना साधा। उन्होंने आरएसएस स्वयंसेवकों को 21वीं सदी का कौरव करार दिया। राहुल ने आरोप लगाया कि ये कभी हर हर महादेव और जय सिया राम नहीं कहते क्योंकि ये लोग भारतीय मूल्यों और तपस्या के विरुद्ध हैं।

राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ अंबाला पहुंची थी। यहां पहुंचने के बाद एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि हरियाणा महाभारत की भूमि है। उन्होंने इस दौरान आरएसएस तथा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘कौरव कौन थे? पहले मैं आपको 21वीं सदी के कौरवों के बारे में बताऊंगा। वे खाकी निकर पहनते हैं। हाथ में लाठी लेकर चलते हैं। शाखाएं लगाते हैं। भारत के दो-तीन सबसे अमीर अरबपति इन कौरवों के साथ खड़े हैं।

राहुल ने कहा, ‘आरएसएस के लोग कभी हर हर महादेव नहीं बोलते। मैंने इस बारे में सोचा। भगवान शिव तपस्वी थे। वे (आरएसएस) भारत की तपस्या पर हमला कर रहे हैं, इसलिए वे हर हर महादेव नहीं कह सकते। वे कभी जय सिया राम नहीं कहते। उन्होंने इसमें से सीताजी को निकाल दिया है। उन्होंने हमारे इतिहास और मूल्यों के खिलाफ काम किया है। जब कोई कांग्रेस कार्यकर्ता किसी आरएसएस कार्यकर्ता से मिले तो उसे जय सिया राम कहना चाहिए क्योंकि सीता भी राम की तरह स्थान रखती हैं।’

*****

टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

रामटेक से महायुति के उम्मीदवार आशीष जैस्वाल जीते

नागपुर : स्कूल बस पलटी, छात्रा की मौत, कई विद्यार्थी घायल

सावनेर से महायुति के उम्मीदवार आशीष देशमुख जीते

कामठी से महायुति के उम्मीदवार चंद्रशेखर बावनकुले जीते

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

उत्तर नागपुर से महाविकास आघाड़ी के उम्मीदवार डॉ. नितिन राउत जीते