रामटेक : मनसर ग्राम पंचायत में गज्जू यादव गुट के योगेश गोस्वामी उपसरपंच निर्वाचित

सुनो सुनो रिपोर्ट |

रामटेक| मनसर ग्राम पंचायत में शुक्रवार को उपसरपंच का चुनाव हुआ। कांग्रेस समर्थित योगेश राजगिरी गोस्वामी ने यह चुनाव जीत लिया है। योगेश ने पंचायत समिति रामटेक के पूर्व उपसभापति उदयसिंह उर्फ गज्जू यादव के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व पर विश्वास रखकर यह चुनाव लड़ा। 

मनसर ग्राम पंचायत चुनाव में कांग्रेस के पांच सदस्य चुने गए थे। इनके अलावा चार अन्य सदस्यों ने योगेश का समर्थन किया। इन नौ सदस्यों ने गज्जू यादव के नेतृत्व पर विश्वास रखकर योगेश के समर्थन में मतदान किया।गज्जू यादव ने कहा कि सभी नौ सदस्य ग्राम विकास को ध्यान में रखकर एकजुट हुए। बता दें कि मनसर ग्राम पंचायत में कुल 15 सदस्य हैं। उपसरपंच के चुनाव में योगेश ने भाजपा समर्थित उम्मीदवार राखी प्रवीण बोंद्रे को हराया। 

जीत के बाद उदयसिंह उर्फ गज्जू यादव मित्र परिवार ने महात्मा गौतम बुद्ध एवं बाबासाहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। विजय रैली में अरुण बंसोड, सुरेश गायकवाड, हेमराज चोखांद्रे, मोहन भगत, रणवीर यादव, दुर्गेश नायडू, योगेश्वरी चोखांद्रे,  कलावती तिवारी, संगीता पंधराम, दिनेश पंधराम, रंगलाल यादव, मुन्ना डेहरिया, बाबू खान, फिरोज शेख, यूनुस पठाण, राकेश चिंचुलकर, उत्तम वाढीवे शामिल हुए।

******

टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

आचार संहिता : ‘लाडकी बहिन’ योजना के अग्रिम भुगतान पर रोक!

महाराष्ट्र : 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को यश

नवरात्र पर कविता : सरस्वती ने शील तो/ लक्ष्मी ने वैभव दे दिया/ शक्ति दुर्गा कालिका से/ क्षमा पृथ्वी से लिया

देश : शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री की घोषणा- 14,500 'पीएम श्री स्कूल' विकसित किए जाएंगे