कन्हान : इंदर कोलियरी परिसर में सुरक्षाकर्मी पर फायरिंग के दोनों आरोपी गिरफ्तार, तीन दिन की पीसीआर

@ कमल यादव |

पारशिवनी के कन्हान स्थित वेकोलि- इंदर कोलियरी परिसर में सुरक्षाकर्मी पर फायरिंग के दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को तीन दिन की पीसीआर में भेज दिया है। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले में आरोपियों समीर सिद्दीकी (30) और राहुल जेकब (26) को गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट ने दोनों को गुरुवार तक की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।  आरोपियों के खिलाफ कन्हान पुलिस स्टेशन में भादंवि की धाराओं 307, 356, 34 और भारतीय शस्त्र अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कामठी की एक अदालत में पेश किया। जज ने दोनों आरोपियों को गुरुवार तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। 

दूसरी ओर हमले में घायल सुरक्षाकर्मी मिलिंद खोब्रागडे (29) की हालत खराब है। वारदात इंदर कोलियरी (वेकोलि) मैनेजर ऑफिस के पीछे स्थित पुराना दवाखाना परिसर में हुई थी। वारदात के समय मिलिंद इंदर कोलियरी परिसर में गश्त लगा रहे थे। उनके साथी सुरक्षाकर्मी महेश नासरे, राहुल डे और शमीक पुसदेकर भी थोड़ी दूरी पर तैनात थे। तभी आरोपी वहां बाइक से पहुंचे। दोनों किसी व्यक्ति को तलाश रहे थे। सुरक्षाकर्मी मिलिंद ने उन्हें रोककर पूछताछ की। इससे दोनों आरोपियों का मिलिंद से झगड़ा हो गया। तभी आरोपी समीर सिद्दीकी ने देशी पिस्तौल निकालकर मिलिंद पर दो गोलियां दागीं। इससे मिलिंद घायल हो गए। उन्हें कामठी के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। उनकी स्थिति गंभीर है। 

इस हमले में आरोपी राहुल जेकब के हाथ में भी गोली लगी है। फायरिंग के बाद आरोपी समीर ने  पिस्तौल लहराकर परिसर में दहशत फैलाने की कोशिश की। इससे कई लोगों ने अपने घर के दरवाजे, खिड़कियां बंद कर लीं। परिसर की चाय की दुकानें भी बंद हो गईं। घायल मिलिंद का पहले जेएन अस्पताल कांद्री-कन्हान में प्राथमिक इलाज किया गया। उसके बाद उन्हें कामठी स्थित निजी आशा हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। यहां ऑपरेशन कर मिलिंद के शरीर से गोली निकाली गई। उनकी स्थिति चिंताजनक है।

****


टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

रामटेक से महायुति के उम्मीदवार आशीष जैस्वाल जीते

नागपुर : स्कूल बस पलटी, छात्रा की मौत, कई विद्यार्थी घायल

सावनेर से महायुति के उम्मीदवार आशीष देशमुख जीते

कामठी से महायुति के उम्मीदवार चंद्रशेखर बावनकुले जीते

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

उत्तर नागपुर से महाविकास आघाड़ी के उम्मीदवार डॉ. नितिन राउत जीते