नागपुर : चॉकलेट खाने से 17 छात्र बीमार, बांटने वाले की तलाश जारी

वह स्कूल, जिसके छात्र चॉकलेट खाने से बीमार हुए।

@ सुनो सुनो रिपोर्ट |

नागपुर शहर में शनिवार को चॉकलेट खाने से 17 छात्र बीमार हो गए। सभी छात्र अस्पताल में भर्ती हैं। वे खतरे से बाहर हैं। इन छात्रों को किसी अज्ञात व्यक्ति ने स्कूल के बाहर चॉकलेट बांटी थी। सूत्रों ने यह जानकारी  दी।

सूत्रों के मुताबिक उत्तरी अंबाझरी रोड स्थित मदन गोपाल अग्रवाल हाईस्कूल की तीसरी, चौथी और पांचवीं कक्षा के छात्र मध्याह्न भोजन विराम के दौरान स्कूल परिसर के बाहर खेल रहे थे। तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें चॉकलेट बांटी। उसने बच्चों को बताया कि आज उसका जन्मदिन है। बच्चों ने चॉकलेट खाई। चॉकलेट खाने के एक घंटे के भीतर 17 छात्रों ने सीने में दर्द की शिकायत की और उल्टी शुरू कर दी। उन्हें सीताबर्डी के लता मंगेशकर अस्पताल ले जाया गया। बताया गया है कि सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं। तीन छात्र आईसीयू में हैं। बाकी छात्र निगरानी में हैं।  

चॉकलेट बॉटने वाले व्यक्ति की तलाश की जा रही है। उसके बारे में कुछ छात्रों का दावा है कि वह काले रंग की कार में आया था। जबकि अन्य ने बताया कि उसने नकाब पहन रखा था। अपराधी को पकड़ने के लिए पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

*****

टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

आचार संहिता : ‘लाडकी बहिन’ योजना के अग्रिम भुगतान पर रोक!

महाराष्ट्र : 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

खैरी बिजेवाड़ा ग्राम पंचायत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को यश

नवरात्र पर कविता : सरस्वती ने शील तो/ लक्ष्मी ने वैभव दे दिया/ शक्ति दुर्गा कालिका से/ क्षमा पृथ्वी से लिया