रामटेक : नाहबी गांव में बाघ के हमले में किसान की मौत, परिसर में दहशत

उदयसिंह उर्फ गज्जू यादव घटना स्थल पहुंचे।
@ सुनो सुनो रिपोर्ट |
नागपुर की रामटेक तहसील के नाहबी गांव के एक खेत में बाघ ने बुजुर्ग किसान पर हमला कर दिया। इससे किसान की मौत हो गई। वारदात के बाद नाहबी और आसपास के गांवों में दहशत है। नाहबी गांव रामटेक-मुसेवाड़ी मार्ग के पास है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार किसान नंदू लक्ष्मण सलय्या (67) गायों के लिए घास (चारा) काटने खेत में गए थे।खेत में एक पट्टेदार बाघ ने सलय्या पर हमला कर दिया। इससे उनकी मौत हो गई। घटना शनिवार शाम की है। दूसरी ओर परिजन सलय्या का घर पर इंतजार कर रहे थे। जब सलय्या बहुत देर तक नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। परिजन खेत पहुंचे। वहां सलय्या का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। शव की स्थिति ऐसी थी कि जिसने भी देखा, उसके रोंगटे खड़े हो गए। परिसर के लोगों ने घटना की जानकारी वनविभाग हो दी। वनक्षेत्र अधिकारी अनिल भगत सहकर्मियों की साथ घटना स्थल पहुंचे। पंचनामा किया।
जिलाधिकारी विपिन ईटनकर, जिला उप वनसंरक्षक खड़कसिंह हाड़ा, विधायक आशीष जैस्वाल और पंचायत समिति, रामटेक के पूर्व उपसभापति उदयसिंह उर्फ गज्जू यादव घटना स्थल पहुंचे। वे पीड़ित परिवार के घर भी गए। परिवार को सांत्वना दी। जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से हर संभव सहायता दिलाई जाएगी।
परिसर में महीने भर से बाघ के विचरण की चर्चा थी। कथित रूप से इस बाघ का वीडियो पिछले दिनों सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। कहा जा रहा है कि ग्रामीणों ने बाघ की मौजूदगी की बात से वनविभाग को अवगत कराया था। इसके बावजूद बाघ को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। पिछले 15 साल में पहली बार परिसर में बाघ के हमले की इतनी बड़ी घटना घटी है।
****

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें