पारशिवनी : अवैध रेत वाला ट्रक तहसील कार्यालय के कब्जे से चोरी

घटना स्थल का पंंचनामा करती पुलिस की टीम।

@ कमल यादव |

नागपुर के पारशिवनी में चोरी का ऐसा मामला सामने आया है, जिसने तहसील कार्यालय की नींद उड़ा दी है। इस घटना ने यह भी बता दिया है कि तहसील कार्यालय चोरों से जब्त माल की सुरक्षा के लिए कितना सतर्क है। तहसील कार्यालय के राजस्व विभाग के पथक ने अवैध रेत से भरा ट्रक जब्त किया था। यह ट्रक तहसील कार्यालय के कब्जे से चोरी हो गया।

पारशिवनी तहसील कार्यालय परिसर से ट्रक चोरी हुुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्व विभाग के पथक ने शनिवार तड़के पारशिवनी-सावनेर मार्ग पर अवैध रेत से भरा ट्रक जब्त किया था। ट्रक में 10 ब्रास अवैध रेत (कीमत 62,400 रुपए) रखी थी। यह कार्रवाई तहसीलदार प्रशांत सागले के मार्गदर्शन में पटवारी गणेश चौहान, कृष्णा माने, देवाशीष देशमुख के पथक ने पूरी की थी। ट्रक पारशिवनी तहसील कार्यालय के परिसर में रखा गया था। अज्ञात चोरों ने कार्यालय परिसर का गेट तोड़कर सोमवार तड़के ट्रक चुरा लिया।

 राजस्व विभाग के पथक ने ट्रक जब्त किया था।
चौकीदार राजू कुकडे ने ट्रक चोरी की सूचना तहसीलदार को दी। तहसील कार्यालय ने ट्रक चोरी की शिकायत पारशिवनी पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई। पुलिस ने अमरावती निवासी ट्रक मालिक आदित्य बिजवे, ट्रक चालक मुकेश कोटार और अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोराी का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने घटना स्थल का पंचनामा किया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

*****

टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

आचार संहिता : ‘लाडकी बहिन’ योजना के अग्रिम भुगतान पर रोक!

महाराष्ट्र : 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

खैरी बिजेवाड़ा ग्राम पंचायत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को यश

नवरात्र पर कविता : सरस्वती ने शील तो/ लक्ष्मी ने वैभव दे दिया/ शक्ति दुर्गा कालिका से/ क्षमा पृथ्वी से लिया