नागपुर : खापरखेड़ा और कन्हान में चोरों से अवैध रेत व ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त
@ प्रदीप खांबलकर |
नागपुर के कन्हान (पारशिवनी) और खापरखेड़ा (सावनेर) में पुलिस ने रेत चोरों पर कार्रवाई की है। पुलिस सूचना कक्ष ने यह जानकारी दी।
पुलिस सूचना कक्ष के मुताबिक ताजा कार्रवाई खापरखेड़ा के पिपला इलाके में शुक्रवार को गई। यहां पुलिस टीम ने कन्हान नदी पात्र में रेत चुराने के आरोपी पारस भोयर (23) को हिरासत में लिया। आरोपी वर्धा जिले के देवली का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक ब्रास रेत जब्त की है। ट्रैक्टर-ट्रॉली की कीमत 6.80 लाख रुपए और रेत की कीमत 3000 रुपए बताई गई है। इस तरह पुलिस ने आरोपी से 6.83 लाख रुपए का मुद्देमाल जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ खापरखेड़ा पुलिस स्टेशन में भादंवि की धारा 379 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी की जांच की जा रही है।
इससे पहले गुरुवार रात को कन्हान के पास टेकाड़ी फाटा में पुलिस टीम ने एक अन्य आरोपी के पास से एक ब्रास अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्राली जब्त की। ट्रैक्टर-ट्राली की कीमत 7 लाख रुपए और रेत की कीमत 5000 रुपए बताई जा रही है। इस तरह 7.05 लाख रुपए का मुद्देमाल जब्त किया गया है। कन्हान पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ भादंवि की धारा 379, 109 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
****


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें