पारशिवनी : पंचायत समिति कार्यालय में 1.87 करोड़ का घोटाला, महिला कर्मचारी पर केस दर्ज

प्रतीकात्मक चित्र।

@ सुनो सुनो रिपोर्ट |

नागपुर की पारशिवनी तहसील के पंचायत समिति कार्यालय में करीब 1.87 करोड़ रुपए का घोटाला सामने आया है। इस घोटाले के आरोप में पंचायत समिति कार्यालय की महिला कनिष्ठ सहायक लिपिक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस सूचना कक्ष ने यह जानकारी दी।

पुलिस सूचना कक्ष के मुताबिक मामले की शिकायत पंचायत समिति के गट विकास अधिकारी सुभाष जाधव ने दर्ज कराई थी। इसी शिकायत के आधार पर कार्यालय की महिला कनिष्ठ सहायक लिपिक सरिता नेवारे के खिलाफ पारशिवनी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने कहा था कि सरिता नेवारे ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी जाने वाली रकम में घोटाला किया। रिकॉर्ड में 17 लोगों के बनावटी नाम दर्ज किए। उसके बाद उनके बैंक खाते में अवैध तरीके से सरकारी कोष के 1,86,57,125 रुपए जमा कर दिए।

पुलिस ने मामले की प्रारंभिक जांच की। पारशिवनी के पुलिस निरीक्षक ने मामले में एक जांच रिपोर्ट तैयार की। यह रिपोर्ट उपविभागीय पुलिस अधिकारी रामटेक को अवलोकन के लिए भेजी गई। तब नागपुर ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद ने मामला दर्ज करने का आदेश दिया।

****

टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

रामटेक से महायुति के उम्मीदवार आशीष जैस्वाल जीते

नागपुर : स्कूल बस पलटी, छात्रा की मौत, कई विद्यार्थी घायल

सावनेर से महायुति के उम्मीदवार आशीष देशमुख जीते

कामठी से महायुति के उम्मीदवार चंद्रशेखर बावनकुले जीते

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

जिला परिषद पर सरकार के 65.26 करोड़ बकाया : यादव