नागपुर : खापरखेड़ा में चोरों की धरपकड़ तेज, विभिन्न मामलों में 6 आरोपी गिरफ्तार

@ प्रदीप खांबलकर |

नागपुर के खापरखेड़ा (सावनेर) में पुलिस ने चोरों की धरपकड़ तेज की है। तीन अलग-अलग मामलों में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी के मुताबिक पहला मामला पिछले महीने खापरखेड़ा थाना क्षेत्र में हुई एक मोटरसाइकिल चोरी का है।डीबी पथक को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त मोटरसाइकिल वलनी निवासी रमेश केसकर (28) ने चुराई है। पुलिस ने मोटरसाइकिल (कीमत 15, 000 रुपए) बरामद कर केसकर को गिरफ्तार किया।

दूसरा मामला सिल्लेवाड़ा निवासी अनिल तंबाखे (50) के खेत से सिंचाई के पाइप और अन्य सामान चुराने का है।इनकी कीमत 10,000 रुपए बताई गई है। डीबी पथक को गुप्त सूचना मिली थी कि पोटा निवासी कुणाल राउत (23) और आकाश सहाणी (18) ने उक्त चोरी की।  पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने स्वीकारा कि उन्होंने चोरी का माल चनकापुर के कबाड़ व्यवसायी शेषराव सोनेकर (35) को बेचा था। पुलिस ने सोनेकर की दुकान से 8,000 रुपए के लोहे के पाइप और 1,75,000 रुपए की कार जब्त की। सोनेकर को भी गिरफ्तार किया।

ADVT

तीसरा मामला एक घर से चार बकरे (कीमत 17,000) चुराने का है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों चनकापुर निवासियों अजय पासवान (26), विशाल मंडल (24) को गिरफ्तार किया। दोनों बकरे चुराने के लिए कार का इस्तेमाल करते थे। कार की कीमत 1,50,000 बताई जा रही है। पुलिस ने कार जब्त की।

यह कार्रवाई एसपी विशाल आनंद, अपर पुलिस अधीक्षक राहुल माकणीकर, उपविभागीय पुलिस अधिकारी मुख्तार बागवान, खापरखेड़ा के थानेदार प्रवीण मुंडे के मार्गदर्शन में की गई। डीबी पथक के एपीआई दीपक कांक्रेडवार और उनके साथियों उमेश ठाकरे, आशीष भुरे, प्रदीप मने, प्रमोद भोयर, राजू भोयर, मुकेश वघाडे, नुमान शेख, विनोद कनोजिया ने कार्रवाई पूरी की।

****

टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

आचार संहिता : ‘लाडकी बहिन’ योजना के अग्रिम भुगतान पर रोक!

महाराष्ट्र : 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को यश

देश : शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री की घोषणा- 14,500 'पीएम श्री स्कूल' विकसित किए जाएंगे

नवरात्र पर कविता : सरस्वती ने शील तो/ लक्ष्मी ने वैभव दे दिया/ शक्ति दुर्गा कालिका से/ क्षमा पृथ्वी से लिया